मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्‍ती में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल: घरवालों ने शादी की इजाजत नहीं दी तो खुदकुशी करने जा रही थी युवती, महिला SO ने बचाई जान; फिर समझा बझा कर दोनो परिवारों की रजामंदी से कराई शादी

बस्‍ती: बस्‍ती में रेलवे स्‍टेशन पर आत्‍महत्‍या करने जा रही एक युवती की महिला थाना प्रभारी ने जान बचाई। महिला थानाध्यक्ष द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने…

बस्‍ती में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल: घरवालों ने शादी की इजाजत नहीं दी तो खुदकुशी करने जा रही थी युवती, महिला SO ने बचाई जान; फिर समझा बझा कर दोनो परिवारों की रजामंदी से कराई शादी
बस्‍ती में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल: घरवालों ने शादी की इजाजत नहीं दी तो खुदकुशी करने जा रही थी युवती, महिला SO ने बचाई जान; फिर समझा बझा कर दोनो परिवारों की रजामंदी से कराई शादी | फ़ोटो: TVL News

बस्‍ती: बस्‍ती में रेलवे स्‍टेशन पर आत्‍महत्‍या करने जा रही एक युवती की महिला थाना प्रभारी ने जान बचाई। महिला थानाध्यक्ष द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाकर महिला थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया, दोनो पक्षो को बुलाया गया तथा दोनों परिवारों की काउंसलिंग की गई, लड़की और लड़का दोनों बालिग थे तब दोनो परिवारों को काफी समझा बझा कर दोनों पक्षों को शादी के लिए हँसी खुशी राजी कराया गया। 



8 मार्च 2022 को अर्जक संघ कार्यालय बस्ती में दोनो पक्षो की सहमति से लड़का पक्ष निवासी-देवमी थाना-लालगंज जनपद-बस्ती और लड़की पक्ष ग्राम-चहोड़ा थाना-आलमपुर, जिला- अम्बेडकर नगर की शादी करा दी गयी। आज यानी बुधवार को महिला थाना बस्ती पर आशीर्वाद देकर उन्हे विदा किया गया।



एसओ महिला थाना भाग्‍यवती पाण्‍डेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक युवती के आत्महत्या करने जा रही थी। पहले तो उसे बचाया, फिर समझाबुझाकर महिला थाने ले आई। बातचीत के दौरान युवती ने बताया कि युवती एक युवक से प्‍यार करती है। उससे शादी करना चाहती है,लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं है, इसलिए वह आत्‍महत्‍या करने जा रही थी।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।