मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान टला: इलेक्शन कमिश्नर बोले- 'केंद्र सरकार ने जताई है कुछ आपत्तियां, घोषणा नहीं कर पाएंगे

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान आज नहीं हुआ।दिल्ली में नगर निगम चुनावों (MCD Polls 2022) की तारीखों का आज राज्य चुनाव आयोग की ओर से ऐलान किया जाना था। मगर तारी…

दिल्ली MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान टला: इलेक्शन कमिश्नर बोले- 'केंद्र सरकार ने जताई है कुछ आपत्तियां, घोषणा नहीं कर पाएंगे
दिल्ली MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान टला: इलेक्शन कमिश्नर बोले- 'केंद्र सरकार ने जताई है कुछ आपत्तियां, घोषणा नहीं कर पाएंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान आज नहीं हुआ।दिल्ली में नगर निगम चुनावों (MCD Polls 2022) की तारीखों का आज राज्य चुनाव आयोग की ओर से ऐलान किया जाना था। मगर तारीखों के ऐलान से ठीक पहले केंद्र सरकार की चिट्ठी ने पेंच फंसा दिया है। ऐसे में चुनाव की तारीखों का ऐलान करीब एक हफ्ते तक टल गया है।



दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा,''केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिनकी कानूनी जांच अभी बाकी है, हम अभी MCD चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे। हमें कुछ और दिन लगेंगे। हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है|



दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) एस के श्रीवास्तव ने कहा, ‘मुझे शाम 4.30 बजे केंद्र सरकार से कुछ संदेश मिला है, इसलिए मैं अभी तारीखों की घोषणा करने में समर्थ नहीं हूं।’



इससे पहले, एसईसी शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तारीखों की घोषणा करने वाले थे। उन्होंने कहा, ‘हम तारीखों की घोषणा करने वाले थे, लेकिन अब उन्हें घोषित करने में 5-7 दिन और लगेंगे।’ श्रीवास्तव ने , ‘सरकार शायद ‘एमसीडी का पुनर्गठन' करना चाहती है। हो सकता है कि वे तीनों निगमों को फिर से मिला दें, इसलिए हमें इस पर विचार करना होगा और फिर एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा करनी होगी। हम उनकी सलाह पर गौर करेंगे।’



श्रीवास्तव ने कहा, ‘अगर तीनों निगम एक हो जाते हैं तो हमें उसी के अनुसार फैसला करना होगा। हम इस मुद्दे पर कानूनी राय ले रहे हैं।’ उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में प्रत्येक में 104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।