मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: महेश शुक्ला ने किया बृहद शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ, बोले-अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें किसान

बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के अंतर्गत गन्ना केंद्र करहली के ग्राम गोयरी ग्राम बबीनावा ग्राम जसीपुर ग्राम अरदम में शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ हुआ| जिसमें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला…

Basti News: महेश शुक्ला ने किया बृहद शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ, बोले-अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें किसान
Basti News: महेश शुक्ला ने किया बृहद शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ, बोले-अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें किसान | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के अंतर्गत गन्ना  केंद्र करहली के ग्राम गोयरी ग्राम बबीनावा ग्राम जसीपुर ग्राम अरदम में शरद कालीन गन्ना बुवाई का शुभारंभ हुआ| जिसमें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने शुभारंभ किया कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने किया



मंत्री महेश शुक्ला ने उपस्थित कृषकों को अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई के प्रति जागरूक किया| उन्होंने कहा की गन्ना एक नगदी फसल है ,जिससे किसान बच्चों की फीस मकान दवा बेटी का ब्याह आदि की व्यवस्था करता है | प्रदेश सरकार कृषको की आए दो गुना हो इसके लिए निरंतर कृषकों को जागरुक कर रही है| 



चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना यश के त्रिपाठी ने कृषकों को अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति के विषय में जागरूक किया| उन्होंने कहा कि आप लोग ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें जिसमें लागत काम आती है और उत्पादन ज्यादा प्राप्त होता है | 


सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि चीनी मिल के द्वारा कृषकों को पीली सरसों का बीज एवं दवा तथा जंगली  पशुओं से फसल को बचाव हेतु जल मुहैया कराया जा रहा है | 


सीनियर गन्ना  मैनेजर राजीव शर्मा ने साफसली खेती के प्रति कृषक से कहा कि आप लोग इस समय पलक लाही सरसों मटर चना मूली धनिया राजमा की बुवाई कर सकते हैं| 


 कार्यक्रम में बहादुरपुर ब्लॉक के कृषि अधिकारी श्रीनिवास दुबे ने भी कृषकों को सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक किया | महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के द्वारा मनोज सिंह ने ट्रैक्टर का स्टाल भी लगाया |  कार्यक्रम में गन्ना अधिकारी जगदीश शाही ,क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह रणजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया|  कार्यक्रम में ग्राम प्रधान केक शुक्ला, ग्राम प्रधान राम लगन चौधरी, ग्राम प्रधान अवधेश यादव एवं सैकड़ो क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।


रिपोर्ट- शिव कुमार चौधरी


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।