मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: भानपुर में 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सांसद हरीश द्विवेदी ने दिया नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में शनिवार को भानपुर तहसील परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि रुधौली विधायक सं…

बस्ती: भानपुर में 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सांसद हरीश द्विवेदी ने दिया नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद
बस्ती: भानपुर में 13 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सांसद हरीश द्विवेदी ने दिया नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में शनिवार को भानपुर तहसील परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 13 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें एक मुस्लिम समुदाय के जोड़े का निकाह हुआ।



सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और शादी का प्रमाण पत्र भी वितरित किया। सामूहिक विवाह के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को समर्पित है।



कहा कि सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते समाज के प्रत्येक वर्ग को हर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल रहा है। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उन गरीबों के लिये वरदान है जिन्हें अपने बच्चों के विवाह का खर्च वहन करने में ब्याज पर पैसे लेने पड़ते थे।




इस योजना के तहत वर वधु को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 51 हजार रुपये की धनराशि से वधू के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि जमा की गई। 10 हजार रुपये में बर्तन सूट केस, पायल, बिछिया कूकर सहित 51 छोटे बड़े बर्तन को वर वधु को दिए गए। सभी को भोजन खिलाकर उन्हें सम्मानित किया गया।




विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, उमेश, सुरेश गुप्ता, नीतेश शर्मा ‘रवि’ जयेश प्रताप जायसवाल, महेश सिंह, गगन पांडेय, बृजेश पांडेय, आनंद शुक्ल, इंद्रसेन उपाध्याय, विद्यामणि सिंह, आकाश शुक्ल, परमहंस शुक्ल, महेंद्र यादव, विकास शर्मा, संतराम शर्मा उपस्थित रहे।






रिपोर्ट-सोमनाथ सोनकर



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।