मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

यूपी में 'PG' करने के बाद मेडिकल छात्रों को देनी होगी अस्पतालों में 10 साल की सेवा वरना भरना होगा 1 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में पोस्ट-ग्रेजुएशन (पीजी) मेडिकल कोर्स के छात्रों को 10 साल तक राज्य के अस्पतालों में सेवा देनी होगी| यदि कोई छात्र ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे एक करोड़ रुपये का जुर्मान…

यूपी में 'PG' करने के बाद मेडिकल छात्रों को देनी होगी अस्पतालों में 10 साल की सेवा वरना भरना होगा 1 करोड़ रुपये का जुर्माना
यूपी में 'PG' करने के बाद मेडिकल छात्रों को देनी होगी अस्पतालों में 10 साल की सेवा वरना भरना होगा 1 करोड़ रुपये का जुर्माना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में पोस्ट-ग्रेजुएशन (पीजी) मेडिकल कोर्स के छात्रों को 10 साल तक राज्य के अस्पतालों में सेवा देनी होगी| यदि कोई छात्र ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे एक करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा| योगी सरकार ने शनिवार को पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए 10 साल की सेवा अनिवार्य करने की घोषणा की|




उत्तर प्रदेश सरकार ने 'पीजी' (Post Graduation ) करने के बाद डॉक्टर्स को 10 साल सरकारी सेवा करने के फ़ैसले को 3 अप्रैल 2017 का फैसला बताया है| यूपी सरकार ने कहा,''प्रदेश में पी.जी. करने के के बाद डॉक्टर्स को 10 साल तक काम करना होगा वरना उन्हें 1 करोड़ रु. की धनराशि जमा करनी होगी' ये कोई नई खबर नहीं, ये शासनादेश 3 अप्रैल 2017 को ही जारी कर दिया गया था|




अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा,'यूपी सरकार ने राज्य में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स पूरा करने के बाद मेडिकल छात्रों के लिए विभाग में 10 साल की सेवा देने का आदेश दिया है। ऐसा करने में असफल रहने वाले को 1 करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा| बीच में कोर्स छोड़ने वाले को अगले तीन साल के लिए पीजी डिग्री कोर्स से डिबार कर दिया जाएगा|



अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा,''कुछ लोगों से सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक खबर चली है कि जो डॉक्टर पी.जी. करते हैं उसके बाद उन्हें 10 साल तक काम करना होगा वरना उन्हें 10 करोड़ रु. की धनराशि जमा करनी होगी। ये कोई नई खबर नहीं है, ये शासनादेश 3 अप्रैल 2017 को ही जारी कर दिया गया था|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।