मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: सांसद और डीएम ने निर्माणाधीन पचपेडिया मार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

बस्ती: सांसद हरीश द्विवेदी और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्माणाधीन पचपेडिया मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होने मार्ग की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि…

Basti News: सांसद और डीएम ने निर्माणाधीन पचपेडिया मार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
Basti News: सांसद और डीएम ने निर्माणाधीन पचपेडिया मार्ग का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  सांसद हरीश द्विवेदी और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने  निर्माणाधीन पचपेडिया मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होने मार्ग की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि पचपेडिया मार्ग के दोनो छोर पर हाईगेज लगाये ताकि भारी वाहन इस मार्ग से न आने-जाने पाये सांसद निधि की धनराशि 1.25 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन पचपेड़िया मार्ग की कुल लम्बाई 900 मीटर तथा चौड़ाई 07 मीटर है। 



इसे यू0पी0 स्टेट कान्स्ट्रेक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रेक्चर डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन लि0 (यू0पी0 सिडको) द्वारा हाटमिक्स प्लाण्ट से बनाया जा रहा है। इसके अधिशासी अभियन्ता जे0पी0 वर्मा ने बताया कि बरसात के बाद एक माह के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेंगा। वर्तमान समय में पहले और दूसरे कोट का कार्य पूरा कर लिया गया है|



उन्होने जिलाधिकारी को बताया कि सड़क के एक तरफ नगर पालिका तथा दूसरी तरफ जल निगम की पेयजल पाइप लाईन है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि एक स्थान पर पाइप से पानी बह रहा था जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अखिलेख त्रिपाठी को निर्देशित किया कि दोनो तरफ पेयजल पाईप लाइन का मरम्मत पूर्ण कराये ताकि पानी के कारण सड़क खराब न हो। उन्होने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को भी निर्देश दिया कि बिजली विभाग के खम्भो को सही कराये|




उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षो से पचपेड़िया मार्ग की स्थिति बहुत खराब थी, इस पर काफी गड्ढे थे तथा आवागमन के लिए कठिन था। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से शहर में स्थित बस अड्डे एंव शहर के अन्य भागों में आने-जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुए उन्होने इसे अपनी सांसद निधि से बनवाने का निर्णय लिया। इसके बन जाने से जनता का आवागमन शुलभ हो जायेंगा। इसके लिए उन्होने सांसद निधि से 1 करोड़ 25 लाख रुपये आवंटित किया है। कार्यदायी संस्था को अच्छी गुणवत्ता से सड़क बनाने के लिए निर्देशित किया गया है|



निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिडको जे0पी0 वर्मा, सहायक अभियन्ता एस0पी0 सिंह, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अनिल दूबे, सभासद आशीष शुक्ला, प्रमोद पांडेय, सन्तोष पांडेय, दिलीप पांडेय, राजेश पाल चौधरी, आकाश शुक्ला, अखण्ड सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे|





रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।