मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में पड़ोसी ने युवक की चाकू मारकर की हत्या: चाची से पैसों का लेकर चल रहा था विवाद, भतीजे को दिया घोंप चाकू; अब आरोपी की तलाश में पुलिस

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में मंगलवार रात गांव के ही एक युवक ने 23 वर्षीय सूरज नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज द…

बस्ती में पड़ोसी ने युवक की चाकू मारकर की हत्या: चाची से पैसों का लेकर चल रहा था विवाद, भतीजे को दिया घोंप चाकू; अब आरोपी की तलाश में पुलिस
बस्ती में पड़ोसी ने युवक की चाकू मारकर की हत्या: चाची से पैसों का लेकर चल रहा था विवाद, भतीजे को दिया घोंप चाकू; अब आरोपी की तलाश में पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में मंगलवार रात गांव के ही एक युवक ने 23 वर्षीय सूरज नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है| हत्या के पीछे पैसों का लेन-देन बताया गया है| फिलहाल आरोपी प्रदीप चाकू मारकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।


यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे नगर थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में हुई| पड़ोसी प्रदीप का मृतक सूरज की चाची से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था| इसी विवाद में रात करीब साढ़े आठ बजे प्रदीप ने सूरज के पेट में घोंप दिया और मौके से भाग गया। घटना के बाद परिवार के लोगो ने गंभीर हालत में  गोटवा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर जर्नादन प्रसाद मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक सूरज (23) के पिता मंजीत की तहरीर पर आरोपी प्रदीप चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाकू मारने के बाद फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। 



पुलिस के मुताबिक,सूरज (मृतक) की चाची उषा और आरोपी प्रदीप के बीच पैसे (दो सौ रुपए) को लेकर विवाद था| मंगलवार रात में नशे की हालत में वह घर आया| जिसके बाद  प्रदीप और उषा के बीच दो सौ रुपए को लेकर विवाद हो गया।। जिसके बाद विवाद बचने सूरज भी पहुंचा| इसी दौरान कहासुनी में तैश में आकर आरोपी प्रदीप घर में गया और चाकू लेकर आया सूरज के सीने/पेट में घोंप दिया।



गांव के लोगों का कहना है कि सूरज घर रहता था और सरल स्वभाव का युवक था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और एक महीने पहले उसकी पत्नी को बेटा पैदा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं| गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।