मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: गांव के सिवान में बालू में पड़ा मिला शख़्स का शव, शराब पीने का था आदी

बस्ती: बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलडीह के मांझा क्षेत्र मे मंगलवार देर रात को बालू में एक व्यक्ति का शव मिला| वह मंगलवार की दोपहर से गायब था। मामले में मृतक की पत्नी ने मंगलवार देर श…

बस्ती: गांव के सिवान में बालू में पड़ा मिला शख़्स का शव, शराब पीने का था आदी
बस्ती: गांव के सिवान में बालू में पड़ा मिला शख़्स का शव, शराब पीने का था आदी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलडीह के मांझा क्षेत्र मे मंगलवार देर रात को बालू में एक व्यक्ति का शव मिला|  वह मंगलवार की दोपहर से गायब था। मामले में मृतक की पत्नी ने मंगलवार देर शाम को छावनी पुलिस को सुचना दी| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|


मृतक की पहचान फुलडीह गांव निवासी घोंचू यादव के रूप में हुई है| मंगलवार की दोपहर साढ़े बारह बजे से वह लापता हो गया था। खोजबीन के बाद परिजनों ने छावनी पुलिस को सुचना दी| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया|



 इस बीच मंगलवार देर रात 11 बजे घोंचू यादव का शव मांझा क्षेत्र ग्राम सहजोरा के बाहर सिवान में बालू में पड़ा में मिला| मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया| मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक,हरैया CO , छावनी SHO और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया| और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|



अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया,''मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे निशा पत्नी पप्पू यादव ने छावनी पुलिस को सूचना दी कि उनके परिवार के घोंचू यादव दोपहर से लापता है| इस सूचना पर पुलिस की टीम सक्रिय हुई| गांव वालों की मदद से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि घोंचू यादव की लाश सहजोरा के सिवान में बालू में पड़ा में हुआ है| 



अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, इस सूचना पर हरैया CO, छावनी SHO , फोरेंसिक टीम और मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया| और शव का विधिवत परीक्षण किया गया| प्रथम दृष्टया उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं| उन्होंने आगे बताया, ग्रमीणों द्वारा बताया गया कि वह (घोंचू यादव)  शराब पीने का आदि था| इससे पहले भी वह घर से गायब हो जाता था| शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है| पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।