बस्ती: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर बुधवार को बस्ती पहुँचे| सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला हमला। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे पढ़े लिखे व्यक्ति हैं और झाड़फूंक की बात करते हैं। यह विज्ञान का युग है और झाड़फूंक की बात अशिक्षित लोग करते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला करते हुए ओपी राजभर ने कहा,'' कहा कि वे बसपा की कृपा से विधायक और मंत्री बने। उसके बाद बीजेपी में चले गए। बीजेपी की कृपा से विधायक और मंत्री बनें।
राजभर ने कहा,'हम पिछले 20 साल से अपनी पार्टी बनाकर राजनीति कर रहे हैं और वह कह रहें हैं कि हम अपरिपक्व हैं तो अच्छी बात है। वह बडे भाई है और उनसे हम सीखेंगे। वे जहां से चुनाव लड़े जिला ही साफ हो गया। हम गाजीपुर से चुनाव लड़े पूरा जिला जीत लिए।
अखिलेश यादव ने पार्टी संबंधित हर कार्यक्रम में हमे और शिवपाल का किया बायकॉट-ओपी राजभर
अखिलेश यादव ने नही दी हमे राजनीतिक भागीदारी- ओपी राजभर
अखिलेश को विरातस में मिली है राजनीति- ओपी राजभर
मुलायम सिंह और शिवपाल को पार्टी बनाने के दर्द का अनुभव है-ओपी राजभर
हम प्राइमरी के टीचर है और वो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर है, उनको पढ़ा पढ़ाया चाहिए-ओपी राजभर
हम धरातल पर काम करना चाहते है और वो कमरे में बैठकर लेक्चर देकर काम चलाना चाहते है- ओपी राजभर
ईडी की जाँच पर बोले राजभर यही काम कांग्रेस ने भी किया था अपने सरकार में तो आज क्यों तकलीफ हो रही है- ओपी राजभर