बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने एक आरोपी आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक नामजद और दो अन्य अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना वाल्टरगंज पुलिस ने आकाश चौधरी, हिमांशु लोहार और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया था।
घटनाक्रम के मुताबिक, थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत के एक गांव में 22 /23 सितंबर की रात 14 वर्षीय किशोरी अपने घर के बरामदे में सो रही थी। रात में चार युवक उसे अपहरण कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह पीड़िता घर लौटी| मामले में 25 सितंबर को पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आकाश चौधरी, हिमांशु लोहार और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया था।
वाल्टरगंज थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी आकाश चौधरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर गौरा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
किशोरी को अगवा कर कथित गैंगरेप मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि,'' 22/23 सितंबर की रात में करीब 3 बजे थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक परिवार ने पर 112 सूचना दी की कि उनकी बेटी का आकाश चौधरी ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आकाश चौधरी को मौके पर बुलाया गया| अगले दिन सुप्रातःकाल पीड़िता अपने घर वापस आई | इस सम्बंध में पीड़िता के परिवार ने थाने पर सुचना दी की कि इस सम्बंध में वे कोई भी कार्रवाई नहीं करना चहते है|
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''25 सितंबर को पुनः थाने पर आकर पीड़िता के परिवार ने तहरीर दी की कि उनकी लड़की का आकाश चौधरी, हिमांशु लोहार और दो अज्ञात द्वारा किया गया था और उसके साथ गलत काम किया गया| तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।