मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बेटी से बात करते देखा तो कर दी 15 वर्षीय युवक की हत्या: प्लास्टिक की बोरी में हाथ पांव बांधकर भर दिया, फिर शव को तालाब में फेंक दिया

●सरिया से पीटकर हत्या करने के बाद युवक के शव को तालाब में फेंका●तालाब में फेंकने के पहले युवक के हाथ पांव बांधे और ऊपर से ईटे रख दी●उन्नाव में रिश्तेदार के यहां मुंडन के कार्यक्रम से लौट रहे थे चारों…

बेटी से बात करते देखा तो कर दी 15 वर्षीय युवक की हत्या: प्लास्टिक की बोरी में हाथ पांव बांधकर भर दिया, फिर शव को तालाब में फेंक दिया
बेटी से बात करते देखा तो कर दी 15 वर्षीय युवक की हत्या: प्लास्टिक की बोरी में हाथ पांव बांधकर भर दिया, फिर शव को तालाब में फेंक दिया | फ़ोटो: TVL News

●सरिया से पीटकर हत्या करने के बाद युवक के शव को तालाब में फेंका

●तालाब में फेंकने के पहले युवक के हाथ पांव बांधे और ऊपर से ईटे रख दी

●उन्नाव में रिश्तेदार के यहां मुंडन के कार्यक्रम से लौट रहे थे चारों दोस्त

●रात में लड़की को फोनकर बुला लिया तो पीछा करते आरोपी पिता भी पहुंचा

●चारों युवक लड़की से बात कर रहे थे तभी आरोपी पिता व अन्य ने किया हमला 

●सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को दबोचकर शव बरामद कर लिया 

● अन्य दो अभियुक्तों की तलाश में ग्वालटोली पुलिस दे रही दबिश 


कानपुर: मंगलवार देर रात बेटी से बात करते हुए युवकों को देखकर पिता ने अपना आपा खो दिया और युवकों पर तीन चार अन्य लोगों के साथ हमला बोल दिया। मौके से तीन युवक तो भाग निकले लेकिन एक युवक को पकड़कर उसकी हत्या कर दी। हत्याकरने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को पास के तालाब में हाथ पांव बांधकर ऊपर से ईट रखकर दबा दिया। जब युवक देर रात घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने बुधवार की शाम करीब सात बजे थाना ग्वालटोली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एक्शन मोड में आई पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत करके मुख्य आरोपी को उठाया तो उसने सारी घटना कुबूल कर ली। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से युवक के शव को बरामद कर लिया है। बाकी अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 



घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम रामपुर कटरी लोधवाखेड़ा थाना ग्वालटोली निवासी बबलू ने बुधवार शाम सात बजे थाना ग्वालटोली पुलिस को सूचना दी कि उसका 15 साल का बेटा सौरभ अपने उन्नाव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके साथ उसके तीन दोस्त राकेश, शनि, कौशल भी गये थे। रात को जब वह वापस आ रहे थे तभी मंगलवार देर रात ग्राम नत्थापुरवा, कटरी शंकरपुर सराय थाना ग्वालटोली निवासी उदन ने अपने पुत्र सोनू व एक अज्ञात के साथ मिलकर हमला कर दिया। राकेश, शनि व कौशल तो वहां से भाग निकले लेकिन सौरभ का कोई पता नहीं है। सूचना मिलते ही थाना ग्वालटोली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और मुख्य आरोपी उदन को दबोच लिया।



जब पुलिस ने उदन से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि चारों लड़कों ने मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे बेटी को फोन किया और उसे मिलने के लिये बुलाया। देर रात बेटी के घर से बाहर जाने पर शक हुआ तो उदन अपने बेटे व एक अन्य के साथ पीछा करते हुए चल दिया। नत्थापुरवा तालाब के पास देखा तो राकेश जो कि काफी समय से बेटी के पीछे पड़ा हुआ था वह सौरभ, शनि व कौशल बेटी से बात कर रहे थे। इससे गुस्साकर सभी को मारने के लिये दौड़ा और लोहे की राड फेंककर मार दी। इससे तीनों तो भागने में सफल रहे लेकिन सौरभ वहीं गिर गया। 



उदन ने सभी से कहा राकेश को भेज दो तो सौरभ को छोड दूंगा, लेकिन जब राकेश नहीं आया तो सौरभ को पकड़कर राड से पीटा और गला घोटकर मार दिया। 



सौरभ को मारने के बाद प्लास्टिक की बोरी में हाथ पांव बांधकर भर दिया और ऊपर से कई ईटे रखकर तालाब में डाल दिया। इसके बाद वह अपने घर आ गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर सौरभ के शव को तालाब से बरामद कर लिया है। उदन के बेटे सोन व एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।