मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: मानदेय नहीं मिलने से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया काम का बहिष्कार, धरने पर बैठे

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग कर्मचारी मानदेय न मिलने के चलते कार्य बहिष्‍कार कर कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। इससे घरों में वाटर सप्‍लाई का पानी न आने से…

बस्ती: मानदेय नहीं मिलने से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया काम का बहिष्कार, धरने पर बैठे
बस्ती: मानदेय नहीं मिलने से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया काम का बहिष्कार, धरने पर बैठे — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग कर्मचारी मानदेय न मिलने के चलते कार्य बहिष्‍कार कर कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। इससे घरों में वाटर सप्‍लाई का पानी न आने से लोग परेशान हो गए। धरने की सूचना पर ईओ मौके पर पहुंचे। उनका बकाया भुगतान किए जाने और पिछले बकाया मानदेय को भी धीरे धीरे दिए जाने का आश्‍वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन स्‍थगित किया।



आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने 11 अगस्‍त को ही डीएम को पत्र भेजा था। कहा था, "पिछले 6 माह का बकाया मानदेय भुगतान कराए जाने के लिए नगर पालिका के जिम्‍मेदारों को निर्देशित करने के लिए कहा था। 



आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्‍यक्ष उदयभान सिंह ने बताया, "अवर अभियंता (जल)/ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को जून माह में ही पत्र के माध्‍यम से बकाया मानदेय भुगतान की मांग की गई। लेकिन, इसका उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया गया।



कर्मचारियों ने कहा, "मानदेय न मिलने से उनके समक्ष परिवार की जीविका का संकट खड़ा हो गया है। मानदेय न मिलने की दशा में कार्य बहिष्‍कार की चेतावनी दी गई थी।"



ईओ दुर्गेश्‍वरनन्‍दन त्रिपाठी ने बताया, "वार्ता के बाद आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कार्य बहिष्‍कार और धरना वापस ले लिया है। उनके रनिंग मानदेय का भुगतान और पिछला बकाया भुगतान धीरे धीरे कर दिए जाने पर सहमति बनी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।