● महिला एवं पुलिस परिवार के बच्चों के मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
● पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन शिल्पा वर्मा ने गांधी पार्क से हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन का किया शुभारंभ
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज 16 अगस्त, 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य मिनी मैराथन 3.5 किमी0 का आयोजन गांधी पार्क से एलबीएस चौराहा तथा अंबेडकर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन गोंडा तक किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन शिल्पा वर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर भव्य हाॅफ मैराथन का शुभारम्भ किया। मैराथन दौड़ में पुलिस परिवार के बच्चे व महिला आरक्षी द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया गया।
मिनी मैराथन दौड में प्रथम स्थान महिला आरक्षी अचला वर्मा महिला थाना, द्वितीय स्थान रागिनी वर्मा थाना वजीरगंज, तृतीय स्थान स्नेहा शुक्ला थाना खरगूपुर, चतुर्थ स्थान संध्या रावत पुलिस लाइन, पंचम स्थान नीतू गौतम थाना परसपुर तथा पुलिस परिवार के प्रथम 5 बच्चों- 01. अभिषेक यादव पुत्र गंगा सिंह यादव, 02. अभिलाष यादव पुत्र गंगा सिंह यादव, 03. राहुल प्रकाश पुत्र राजकुमार, 04. अतुल सिंह पुत्र शेर बहादुर, 05. राजीव प्रकाश पुत्र राजकुमार स्थान प्राप्त किया।
प्रथम पांच विजेताओं को नगद पुरस्कार,प्रशस्ति पत्र व ट्राफी से पुरुस्कृत किया गया तथा कार्यक्रम का समापन दौड़ में सम्मिलित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गायन कर किया गया।