बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर ईद-ए-मिलादुन्नबी की जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया| DM प्रियंका निरंजन और SP आशीष श्रीवास्तव, ADM कमलेश चंद्र और ASP दीपेंद्र चौधरी जुलूस की पूरे समय मॉनिटरिंग करते रहे। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा ।
जुलूस के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए। SDM शैलेश दुबे और CO आलोक प्रसाद एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने जुलूस को कराया सम्पन्न। अधिकारियों ने जुलूस के साथ-साथ चल कर कड़ी सुरक्षा के साथ जुलूस को कराया सम्पन्न।
जुलूस गांधी नगर स्थित ईदगाह से निकल कर गांधी नगर चौराहा, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा चौक, नई बाजार होते हुए पाण्डेय बाजार चौराहे पर जाकर हुआ समाप्त। सलाम पढ़ और देश में अमन चैन की दुआ के साथ जुलूस हुआ समाप्त। जुलूस के रास्ते मे जगह- जगह जायरीनों के लिए पानी, शरबत सहित कई प्रकार के तबर्रुक की व्यवस्था की गयी थी।