मुंबई: "शिवसेना" का नाम और चुनाव चिन्ह "धनुष-बाण" फ्रीज होने बाद उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद अरविंद सावंत ने कहा,''चुनाव आयोग ने हमारे चुनाव चिन्ह को सील कर दिया है। उन्होंने हमें चिन्हों के सुझाव मांगे थे जिस पर उद्धव ठाकरे ने 'त्रिशूल', 'मशाल' और 'उगता हुआ सूरज' चिन्ह चुनाव आयोग को दिए हैं। चुनाव आयोग तय कर चुनाव चिन्ह देगा|
3 नवंबर को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में होने वाले उप-चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी के नाम के लिए 'शिवसेना बालासाहेब ठाकरे' , 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' , तीसरा नाम 'शिवसेना बालासाहेब प्रबोधंकर ठाकरे' दिया गया है| चुनाव चिन्ह 'त्रिशूल', 'मशाल' और 'उगता हुआ सूरज' को दिए हैं
शिवसेना पार्टी के चुनाव चिन्ह पर उद्धव गुट की नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा,''हम लोग सोचेंगे कि कौन सा चिन्ह लेना चाहिए और कौन से चिन्ह को केंद्र और राज्य की मान्यता है उसमें से एक चिन्ह हम लेकर चलेंगे। आज शाम उद्धव ठाकरे लोगों से बात करेंगे तब सारी चीजें और साफ होंगी|
Thackeray vs Shinde: अंधेरी ईस्ट उपचुनाव से पहले EC ने फ्रीज किया शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न
गौरतलब है कि, भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक अंतरिम आदेश पारित किया जिसमें निर्देश दिया गया कि उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुट 3 नवंबर को होने वाले अंधेरी पूर्व उपचुनाव में "शिवसेना" या चुनाव चिन्ह "धनुष-बाण" का उपयोग तब तक नहीं करेंगे जब तक कि इस मामले का अंतिम रूप से फैसला नहीं हो जाता।