मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: Dream 11 में 1 करोड़ जीतकर बस्ती के राकेश बने रातोंरात करोड़पति

बस्ती: जब किस्मत मेहरबान हो तो मिट्टी भी सोना बन जाती है। कब किसकी किस्मत बदल जाए यह कहना कठिन है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जनपद में देखने को मिला है, जहां होटल में काम करने वाला…

Basti News: Dream 11 में 1 करोड़ जीतकर बस्ती के राकेश बने रातोंरात करोड़पति
Basti News: Dream 11 में 1 करोड़ जीतकर बस्ती के राकेश बने रातोंरात करोड़पति — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जब किस्मत मेहरबान हो तो मिट्टी भी सोना बन जाती है। कब किसकी किस्मत बदल जाए यह कहना कठिन है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के  बस्ती (Basti) जनपद में देखने को मिला है, जहां होटल में काम करने वाला एक कर्मचारी रातों रात करोड़पति बन गया। 

बस्ती जिले में कप्तानगंज ब्लॉक के परसपुरा गांव निवासी राकेश राना ने ड्रीम 11 (dream 11)  से एक करोड़ रूपये जीत कर रातो-रात करोड़ पति बन गया। अब बधाई देने वालों का ताता लगा है। एकाएक किस्मत चमकी तो खुशी का ठिकाना ना रहा। 


लाखों रुपये हार चुका है राकेश

 राकेश यू ही नही करोड़ पति बन गया। करोड़ पति बनने के लिए राकेश ड्रीम 11 (Dream 11) में 1 लाख 95 हजार रुपया हार भी चुके हैं। 


श्रीलंका और न्यूजी लैंड का 20-20 मैच पर लगाया था सट्टा

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी राकेश राना ने बताया कि शनिवार को श्रीलंका और न्यूजी लैंड का 20-20 मैच था जिसमे हमने ड्रीम 11 पर 49 रूपया लगाया था। 


 जिसके तहत मैनें ये गेम जीत लिया और मेरे खाते मे 1 करोड़ रूपया आ गया सरकारी कर कटने के बाद मुझे 70 लाख रूपया मिल गया है। ये खेल मैं लगभग तीन वर्षों से खेल रहा हूं जिसमे मैं लगभग 1 लाख 95 हजार रुपया हार चुका हूं 70 लाख रूपये से मैं अपने सपने को पूरा करूंगा।



  उन्होने बताया कि मैं एक प्राइवेट होटल बून्स ( Hotal Boons)  मे लगभग 14 वर्षों से मैनेजर के रूप मे कार्य करता हूं। ड्रीम 11 का गेम अक्सर खेला करता हूं कई बार एक हजार 2 हजार रूपये जीत चुका हूं लेकिन आज जैसे ही मेरे मोबाइल पर 1 करोड़ रूपये का मैसेज आया तुरन्त मैं खुशी से झूम उठा इस जीत का सारा श्रेय बून्स होटल के डारेक्टर अजय चौधरी और तबरेज आलम को जाता है। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।