मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की नहीं होने दूंगा: दीदी के देवर से युवती करने लगी प्यार, प्रेमी ने बुलाकर पहले संबंध बनाया..फिर चाकू से गला रेत कुएं में फेंक दिया शव; बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के हसनी गांव के बाहर आज सुबह 17 साल की लड़की रोशनी का शव पुराने कुँ…

तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की नहीं होने दूंगा: दीदी के देवर से युवती करने लगी प्यार, प्रेमी ने बुलाकर पहले संबंध बनाया..फिर चाकू से गला रेत कुएं में फेंक दिया शव; बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार
तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की नहीं होने दूंगा: दीदी के देवर से युवती करने लगी प्यार, प्रेमी ने बुलाकर पहले संबंध बनाया..फिर चाकू से गला रेत कुएं में फेंक दिया शव; बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के हसनी गांव के बाहर आज सुबह 17 साल की लड़की रोशनी का शव पुराने कुँए से बरामद हुआ|  17 वर्षीय रोशनी की हत्या त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्धों के चलते हुई थी।  युवती प्रेमी को छोड़कर अपनी दीदी के देवर से प्यार करने लगी थी, जो प्रेमी को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने मिलने के बहाने बुलाकर पहले उससे सम्बन्ध बनाए, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी। शव को एक पुराने कुएं में ले जाकर फेंक दिया था। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने त्रिकोणीय प्रेम के कारण प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



बस्ती पुलिस ने बताया,''  रोशनी हत्याकांड में अभियुक्त रामकेश (उम्र 20 वर्ष) पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम हसनी थाना रुधौली को आज  02:00 बजे थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत हनुमंता पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।  शव की बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 62/2022 धारा 364 IPC में 302, 201, 376 IPC व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रामकेश पुत्र बुद्ध को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया | 



वहीँ पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करने एवं हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 25000/- के नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई | 



बस्ती पुलिस ने बताया,''  21 फरवरी  को डायल-112 पर मोहन पुत्र पुन्नू निवासी ग्राम हसनी द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी पुत्री रोशनी उम्र करीब 17 वर्ष जो 21 फरवरी की रात्रि समय करीब 3-4 बजे से घर से गायब है, जिसकी खोज-बीन करने पर गांव के बाहर चकरोड पर पोखरे के पास गेहूं के खेत के किनारे लड़की का चप्पल पड़ा हुआ है कुछ दूरी पर खून भी गिरा हुआ है जिससे कुछ दूरी पर एक खून लगा चाकू पड़ा है। जिस सूचना थाना रुधौली पर FIR पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश की जा रही थी जिसका शव आज 22 फरवरी को गाँव से करीब 400 मीटर दूर बगीचे में स्थित पुराने कुँए से को बरामद कर अभियुक्त रामकेश पुत्र बुद्धू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।



दीदी के देवर से करने लगी थी प्यार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रामकेश ने बताया गया कि मै रोशनी से प्रेम करता था जिससे मेरा काफी महीनों से सम्बन्ध था | कुछ दिनों से वह अपने दीदी के देवर से प्यार करने लगी थी एवं उससे फोन पर बात भी करती थी। 



मेरी नही हो सकेगी तो मैं उसे किसी और का होने नही दंगा 

मैने उसको एक फोन सैमसंग का कीपैड वाला दिया था जिसमें अपने नाम का सीम कार्ड भी खरीद कर दिया था जिससे हमारी बातें होती थीं किन्तु कुछ दिनों से रोशनी मुझसे दूर होने का प्रयास कर रही थी तो मैंने यह निर्णय ले लिया कि जब वह मेरी नही हो सकेगी तो मैं उसे किसी और का होने नही दंगा । 



मिलने के बहाने बुलाकर सेक्स किया और फिर चाकू से गला काट कर ली जान

एक दिन जब रोशनी ने मेरा नम्बर ब्लाक कर दिया तब मै बीती रात अपनी मां के मोबाइल लेकर रोशनी से बात किया एवं एक बार मिलने के बहाने गावं के बाहर पोखरे के पास बुलाया, जहां गेहूं के खेत के किनारे स्थित चकरोड पर हमने शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद घर से अपने साथ लेकर आये सब्जी काटने वाली चाकू से आगे से उसका गला काट कर हत्या कर दिया तथा उसकी लाश को कंधे पर उठाकर थोड़ी दूरी करीब 400 मीटर दूर बागीचे में स्थित पुराना कुँआ जिसमें पानी है, में ले जाकर फेंक दिया था |




वापस आकर पोखरे में नहाने के बाद अपने खून लगे कपड़े को सर्फ जो मैने पहले से ही खरीद कर जेब में रखा था, से धुल कर अपने घर पर छुपा दिया था ।  मै डर के नाते घर से निकल कर खेतों में छुप गया था तथा हड़बड़ी में मेरा चाकू जिससे मै रोशनी की हत्या किया था, वहीं पर छूट गया था और रोशनी का मोबाइल जो मैने उसे दिया था उसका सिम व मोबाइल तोड़ कर दोनों वहीं खेत में फेंक दिया था। 



कुएं में मिला था युवती का शव

जिले में सोमवार 21 फरवरी की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच घर से गायब हो गई थी। खोजबीन करने पर गांव के बाहर चकरोड पर पोखरे के पास गेहूं के खेत के किनारे उसका का चप्पल पड़ा मिला, कुछ दूरी पर एक खून लगा चाकू पड़ा मिला। युवती के पिता द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को उसका शव गांव से करीब 4 सौ मीटर दूर बाग में एक पुराने कुएं से बरामद हुआ। छानबीन के आधार पर मिले क्लू के बाद पुलिस ने हसनी गांव निवासी रामकेश को हनुमंता पुल के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो युवती की हत्या का खुलासा हुआ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।