मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा हत्याकांड में 6 गिरफ्तार, 12 से पूछताछ

शिवमोगा: कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्‍या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है| इस हत्‍या के बाद आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं| शिवमोग्गा एसपी लक्ष्मी प्र…

कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा हत्याकांड में 6 गिरफ्तार, 12 से पूछताछ
कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा हत्याकांड में 6 गिरफ्तार, 12 से पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

शिवमोगा:  कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्‍या के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है| इस हत्‍या के बाद आगजनी और हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं|  शिवमोग्गा एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया,'' बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है| 12 से पूछताछ की जा रही है| पीड़ित हर्ष के खिलाफ 2 मामले दर्ज़ थे- एक दंगे से जुड़ा मामला है और दूसरा 2016-17 में धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित है|



शिवमोग्गा एसपी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया,'' गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद काशिफ, सैयद नदीम, अफसिफुल्ला खान, रेहान शरीफ, निहान और अब्दुल अफनान हैं|



वहीं  शिवमोगा के डिप्टी कमिश्नर डॉ सेल्वामणि ने कहा, इलाके में धारा 144 को दो और दिन शुक्रवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है| दो दिन तक स्कूल बंद रहेंगे| स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|  उन्होंने कहा कि जिले में कर्फ्यू को बढ़ाया गया है| सुबह 6 बजे से सुबह 9 तक लोग आ जा सकते हैं|



हर्ष के अंतिम संस्कार के दौरान सोमवार को हिंसा की कुछ घटनाएं हुईं, जिसमें महिला पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए| उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ कर आगजनी की| हालांकि पुलिस ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया| इलाके में इसके बाद धारा-144 लगा दी गई|



शिवमोगा पुलिस ने बताया था कि भारती कॉलोनी की रवि वर्मा गली में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने हर्ष नामक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू से वार करके हत्या कर दी| 23 साल का हर्ष बजरंग दल का कार्यकर्ता था| हिजाब विवाद के बाद कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कर्नाटक सरकार के मंत्री और शिवमोगा के विधायक केएस ईश्वरप्पा ने खुलकर कहा है कि इस हत्या के पीछे मुस्लिम गुंडे जिम्मेदार हैं। 



https://www.thevirallines.net/shivamogga-news-karnataka-bajrang-dal-worker-killed-in-shivamogga-tension-in-karnataka-after-murder 


हर्ष की हत्या से इलाके में तनाव की स्थिति है। पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाकर RAF की तैनाती की गई है। वहीं, हर्ष के परिवार के लिए हिंदू संगठनों ने क्राउडफंडिंग से एक करोड़ रुपए जुटाने का अभियान चलाया है। अब तक 16 लाख रुपए इकट्‌ठा किए जा चुके हैं।



शिवमोगा कर्नाटक में बीजेपी के बड़े चेहरे और पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा का गढ़ है। यहां की शिकारीपुर विधानसभा सीट से येदियुरप्पा 8 बार विधायक रहे हैं। हालांकि किसी भी मामले में येदियुरप्पा का अब तक कोई बयान नहीं आया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।