मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी चुनाव 2022: बस्ती की हरैया सीट पर समाजवादी पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, त्र्यंबक नाथ पाठक को मैदान में उतारा; टिकट मिलने के बाद कही ये बात

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने बस्ती जिले की 307 हर्रैया विधान सभा सीट (Harraiya Legislative Assembly seat) पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। समाजवादी पार्टी ने हर्रैया सीट से त्र्यंबक नाथ पाठक पर भरोसा जताय…

यूपी चुनाव 2022: बस्ती की हरैया सीट पर समाजवादी पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, त्र्यंबक नाथ पाठक को मैदान में उतारा; टिकट मिलने के बाद कही ये बात
यूपी चुनाव 2022: बस्ती की हरैया सीट पर समाजवादी पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, त्र्यंबक नाथ पाठक को मैदान में उतारा; टिकट मिलने के बाद कही ये बात — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने बस्ती जिले की 307 हर्रैया विधान सभा सीट (Harraiya Legislative Assembly seat) पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। समाजवादी पार्टी ने हर्रैया सीट से त्र्यंबक नाथ पाठक पर भरोसा जताया है| टिकट मिलने के बाद त्र्यंबक नाथ पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेताओं का आभार जताया है| पाठक ने कहा,'समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ,  राम प्रसाद चौधरी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं जिनके कृपा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने आज मुझे हरैया विधानसभा से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है| 


बता दें कि, अभी तक समाजवादी पार्टी ने बस्ती जिले की 5 सीटों में 2 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किये है, जबकि बस्ती जिले में 4 फरवरी से नामांकन शुरू हो चुका है| वही अन्य सीटों पर टिकट के दावेदारों में बेचैनी है। बता दें कि, 27 जनवरी, 2022 को ही पार्टी ने कप्तानगंज विधानसभा सीट पर अतुल चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी थी,अब 07 फरवरी, 2022 को त्र्यंबक नाथ पाठक को हर्रैया सीट से मैदान में उतारा है|



टिकट मिलने के बाद त्र्यंबक नाथ पाठक ने कहा,'' सबसे पहले अपने हरैया परिवार का, जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव जी, राम प्रसाद चौधरी जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं की जिनके अपार समर्थन और आशीर्वाद से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मुझे हरैया विधानसभा से  समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है| इसके लिए विकासवादी विचारधारा एवम  प्रगतिशील केंद्रित समाजवादी नायक अखिलेश यादव जी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं अपने हरैया वासियों का सादर चरण स्पर्श करता हूं।


https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-nomination-starts-in-basti-from-today-up-polls-2022


जानिए क्या है हर्रैया में वोटरों की संख्या और जातीय समीकरण

307 हर्रैया विधान सभा सीट- ब्राहमण बाहुल्य मानी जाती है। यहां वर्ष 2012 तक कांग्रेस, सपा, बसपा के प्रत्याशी जीत हासिल करते रहे। वर्ष 2017 में पहली बार यहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। यहां 369835 मतदाता है। जिनमें 66319 ब्राहमण मतदाता है। इसके बाद दलित मतदाता आते है जिनकी संख्या 60458 है। क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या 45499 और मस्लिम मतदाताओं की संख्या 26438 है। इसके बाद अन्य जातियों के वोटर आते हैं। यहां से बसपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को हराकर भाजपा के अजय सिंह ने जीत हासिल की थी।


https://www.thevirallines.net/basti-news-uttar-pradesh-sp-gave-ticket-to-atul-chaudhary-from-bkaptanganj-assembly-constituency


कप्तानगंज विधानसभा में दलित और कुर्मी मतदाता निर्णायक
308 कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र  में दलित और कुर्मी मतदाता निर्णायक हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 346149 है। यहां दलित मतदाताओं की संख्या 58535 है। इसके बाद कर्मी मतदाता आते है जिनकी संख्या 55366 है। जबकि ब्राहमण मतदाताओं की संख्या 48835 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 38252 है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।