नई दिल्ली : AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर उत्तर प्रदेश में हुए हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी सोमवार को राज्यसभा में बयान दिया। शाह ने ओवैसी से सुरक्षा लेने की अपील की। शाह ने कहा, 'मैं सदन के माध्यम से कहना चाहता हूं कि ओवैसी जी आप सुरक्षा ले लीजिए और हमारी चिंताओं का समाधान कीजिए।' उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और तेलंगाना पुलिस की सुरक्षा भी वे नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सदन को बताया कि ओवैसी की सुरक्षा को खतरे का मूल्यांकन किया गया है और उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा बुलेट प्रूफ कार के साथ देने का फैसला हुआ है| हालांकि, ओवैसी ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है| शाह ने कहा कि 'मैं सदन के जरिए उन से विनती करता हूं कि वह सुरक्षा जरूर लें|
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के वाहन पर फायरिंग मामले पर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''ओवैसी का हापुड़ ज़िले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आंदोलन की कोई सूचना ज़िला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। घटना के बाद वे सुरक्षित दिल्ली पहुंचे| अमित शाह ने कहा,''त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया, उनके पास से दो अनधिकृत पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। फोरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की सूक्ष्म जांच कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है|
घटना के बाद सकुशल दिल्ली पहुंच गए ओवैसी
दो अज्ञात लोगों ने काफिले पर फायरिंग की थी। 'ओवैसी के वाहन के निचले हिस्से पर गोली के 3 निशान थे। इस घटना को तीन गवाहों ने देखा। एफआईआर दर्ज की गई है| ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आंदोलन की कोई सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। घटना के बाद वह सकुशल दिल्ली पहुंच गए|
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया: शाह
त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से दो अनधिकृत पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। फोरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की सूक्ष्म जांच कर रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं|
मंत्रालय ने तुरंत राज्य सरकार से रिपोर्ट ली: शाह
गृह मंत्रालय ने तुरंत राज्य सरकार से रिपोर्ट ली। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से पहले मिली जानकारी के आधार पर केंद्र ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था। लेकिन सुरक्षा लेने में उनकी अनिच्छा के कारण, उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में दिल्ली और तेलंगाना पुलिस के प्रयास सफल नहीं हुए|
ओवैसी के खतरा का फिर से आकलन किया गया है और उन्हें एक बुलेटप्रूफ वाहन और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। लेकिन, मौखिक जानकारी के अनुसार उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया है| मैं उनसे केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं|
सुरक्षा ले लें और हमारी चिंता को खत्म करें: अमित शाह
शाह ने कहा,'' केंद्र सरकार आकलन के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी को अभी भी सुरक्षा के लिए खतरा है| अमित शाह ने कहा कि वह ओवैसी से एक बार फिर से विनती करते हैं कि वह सरकार की तरफ से दी जा रही सुरक्षा ले लें और चिंता को खत्म करें। शाह ने कहा,''ओवैसी जी आप सुरक्षा ले लीजिए और हमारी चिंताओं का समाधान कीजिए|
03 फरवरी, 2022 को ओवैसी के काफिले पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार शाम को ओवैसी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब ओवैसी जब दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई थी| पुलिस ने मामले में पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया है कि ये ओवैसी और उनके छोटे भाई के बयानों से बेहद नाराज थे|पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया किअसदुद्दीन ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत होकर उन्होंने ये हमला किया|
मुझे गोली कबूल लेकिन सिक्योरिटी नहीं: 04 फरवरी, 2022 को असदुद्दीन ओवैसी ने ठुकरा दी थी 'Z' श्रेणी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में काफिले पर हुई के बाद फायरिंग मिली 'Z' श्रेणी सुरक्षा को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा ठुकरा दी है। शुक्रवार को लोकसभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि,'मैं सरकार से अपील करता हूं कि मुझे z कैटेगरी सिक्योरिटी नहीं चाहिए। मैं आज़ाद ज़िंदगी गुजारना चाहता हूं... मुझे अपनी आवाज़ उठाना है, सरकार किसी की भी हो उनके खिलाफ बोलना है। अगर गोली लगती है तो मुझे कबूल है|
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि,''मैं सिक्योरिटी नहीं लूंगा। मुझे z कैटेगरी सिक्योरिटी नहीं चाहिए, मुझे A कैटेगरी का शहरी बनाइए ताकि मेरी और आपकी ज़िंदगी बराबर हो... उत्तर प्रदेश की जनता गोली चलाने वालों का जवाब बैलेट से देगी, नफरत का जवाब मोहब्बत से देगी|