मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा ने सदर तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन, किसानों का गन्ने का बकाया- रोजगार सहित सौंपा 16 सूत्री ज्ञापन

बस्ती: बस्ती सदर तहसील में सपा ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन। जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन।अध्य…

बस्ती: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा ने सदर तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन, किसानों का गन्ने का बकाया- रोजगार सहित सौंपा 16 सूत्री ज्ञापन
बस्ती: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा ने सदर तहसील पर किया विरोध प्रदर्शन, किसानों का गन्ने का बकाया- रोजगार सहित सौंपा 16 सूत्री ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती सदर तहसील में सपा ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन। जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन।



अध्यक्ष व प्रमुख में धांधली, बढ़ती महंगाई, कानून व्यवस्था तथा रोजगार सहित 16 सूत्रीय  मांग को लेकर सौपा ज्ञापन| सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव सहित भारी संख्या में रहे मौजूद । सपा प्रदर्शन के मद्देनजर तहसील परिसर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात।




समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा,''आज समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार भाजपा सरकार मे किसान, नौजवान ,महिला अत्याचार, बढ़ती महंगाई व कानून विरोधी कुकृत्यों के विरूद्ध  प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को उपजिलाधिकारी महोदय  के माध्यम से 16 सूत्रीय  ज्ञापन दिया गया।। 




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज प्रदेश के सभी जनपदों की सभी तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपना 16-सूत्रीय मांग पत्र जिलों के अधिकारियों को सौंपा।



अखिलेश यादव ने क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन की अपील की थी।  राज्य भर में लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।  




यह तो सर्वविदित है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी के सदस्य भाजपा से ज्यादा विजयी हुए थे। लेकिन भाजपा ने छल-बल और प्रलोभन के अलावा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करते हुए अध्यक्ष पदों पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा ने अपने विपक्ष के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का हर तरह से उत्पीड़न किया है।



जिस तरह से भाजपा ने जनादेश की अवमानना करते हुए लोकतंत्र की हत्या की है उससे पूरे प्रदेश में क्षोभ की लहर व्याप्त है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन में भाजपा सरकार की नाकामियों का भी उल्लेख है। इस ज्ञापन में मुख्य मांगे हैः  

1. किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की गारंटी दी जाए।  

2. प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान लगभग 15 हजार करोड़ रूपये तत्काल दिये जाए।

3. किसानों के ऊपर जो काला कृषि कानून थोपा जा रहा है उसे तत्काल वापस लिया जाए।

4. बढ़ती मंहगाई (डीजल-पेट्रोल, रसोईं गैस, खाद, बीज, कीट नाशक दवाएं, कृषि यंत्र इत्यादि) पर रोक लगाई जाए।

5. बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए।

6. उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।

7. महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए।

8. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां सांसद जी और उनके परिवार व पार्टी  के  नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द हो तथा उनके ऊपर फर्जी मुकदमें दर्ज करना तत्काल बंद किया जाए।

9. उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अविलम्ब बंद किया जाए।

10. उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया किया जाए।

11. बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।

12. कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

13. जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच कराई जाए। जांच में पाए गए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए और पुनः मतदान कराया जाए।

14. पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमले और हत्याओं पर रोक लगाई जाए।

15. दलित वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे अत्याचार बन्द हों।

16. पिछड़े वर्ग को अनुमन्य 27 प्रतिषत आरक्षण में कटौती बन्द हो।    






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।