बस्ती: बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के केसरई गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता सीमा यादव की आत्महत्या मामले में शादीशुदा प्रेमी को पुलिस ने सोमवार को डुहवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसका महिला से प्रेम संबंध था। केसरई निवासी सीमा यादव ने रविवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
शादीशुदा प्रेमी राम प्रसाद यादव से फोन पर उसकी पत्नी को लाने की जिद के कारण सीमा ने अपने घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली थी| परिजनों द्वारा गौर थाने पर तहरीर देने पर धारा 306 आईपीसी पंजीकृत कर लिया गया था|
आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में गौर पुलिस ने सीमा यादव के प्रेमी राम प्रसाद यादव को सोमवार दोपहर 01:00 बजे डुहवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर राम प्रसाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक,' राम प्रसाद यादव मायके में रह रही अपनी पत्नी को नवरात्रि में घर लाना चाहता था। प्रेमिका महिला चाहती थी कि वह अपनी पत्नी को घर न ले आए। महिला ने उससे कहा कि अगर पत्नी को लेकर आए तो वह फांसी लगा लेगी। राम प्रसाद ने महिला से कहा कि वह अपनी पत्नी को लाएगा, उसे जो करना हो करे।
थाना गौर SHO ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल ने कहा,'' पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरा मृतका सीमा देवी से कई वर्षों से संबंध था और मैं भी शादीशुदा हूं| जब मैं सीमा से अपनी पत्नी को नवरात्रि त्यौहार में उसके मायके से लाने के लिए कहा, तो महिला (मृतका सीमा देवी) ने उससे कहा कि अगर तुम अपनी पत्नी को मायके से लाए तो मैं फांसी लगा लूंगी| फिर राम प्रसाद यादव ने कहा कि मायके से मैं अपनी पत्नी को लाऊंगा चाहे तुम फांसी लगाओ यह फिर कुछ भी करो...राम प्रसाद यादव ने गुस्से में फोन काट दिया| उसके कुछ देर बाद ही महिला का शव फंदे से लटका मिला।
गौरतलब है कि,'रविवार को गौर थाना क्षेत्र के केशरई राजा पुरवा गांव की 30 वर्षीय विवाहिता सीमा का शव घर के अंदर छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। पति कृष्ण कुमार यादव मुंबई में रहकर नौकरी करता है| 30 वर्षीय सीमा अपनी बूढ़ी सास और बच्चो के साथ रह रही थी| उन दोनों के तीन बच्चे हैं। घर पर विवाहिता अपने तीनों बच्चों और सास के साथ रहती थीं। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर राम प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।