नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा -बेटी बचाओ, भाजपा के कर्म - बलात्कारी बचाओ| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन अपराधियों को समर्पित है, मोदी की विरासत होगी- सिर्फ़ भाषण, झूठे और खोखले भाषण।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा कि,''प्रधानमंत्री का नारा - बेटी बचाओ भाजपा के कर्म - बलात्कारी बचाओ
ये भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत होगी- सिर्फ़ भाषण, झूठे और खोखले भाषण।
इनका शासन तो अपराधियों को समर्पित है। अब भारत चुप नहीं बैठेगा।
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि,आज बड़े उद्योगपतियों का अरबों का क़र्ज़ माफ़ किया जा रहा है। लेकिन, अगर एक किसान या छोटा व्यापारी, छोटा सा भी क़र्ज़ न लौटा पाए तो उसे 'Defaulter' बता कर जेल में डाल देते हैं। भारत जोड़ो यात्रा, हर अन्याय के खिलाफ़ है। राजा के ये ’दो हिंदुस्तान' भारत स्वीकार नहीं करेगा।
'''अपराध और अहंकार, भाजपा के पर्याय बन चुके हैं।
न शर्मिंदगी, न एक शब्द, सिर्फ चुप्पी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साफ़ है - महिलाएं मुझसे कोई उम्मीद न रखें।''''
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि,'' भारत जोड़ो यात्रा में युवा इतनी बड़ी संख्या में हमसे क्यों जुड़ रहे हैं? ..राहुल गांधी ने कहा कि,''8 साल पहले, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से वादा किया था कि वो सालाना 2 करोड़ रोज़गार देंगे, लेकिन आज हालात ये हैं कि देश में 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, युवा हताश हैं, निराश हैं और उम्मीद खो चुके हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि,'किसी भी साधारण परिवार से पूछिए, आज महंगाई के चलते बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने में उन्हें किन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। माता-पिता दिन-रात मेहनत करके, महंगी शिक्षा का बोझ उठाकर, जैसे-तैसे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इन सब के बाद भी आज हाथों में डिग्री लिए, रोज़गार की तलाश में सड़क पर भटक रहा है देश का नौजवान।
राहुल गांधी ने कहा कि,हमारी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य है कि हम नौजवानों से मिलें, उनकी समस्याओं और मुश्किलों को सुनें और समझें। आज युवाओं के लिए परिस्थितियां बहुत कठिन हैं। देश का 42% युवा बेरोज़गार है, बेरोज़गारी पिछले 5 सालों में दोगुनी हो चुकी है, युवा घबराए हुए हैं और ऐसे में हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते। भाजपा सरकार ने युवाओं के हौसलों पर करारा प्रहार किया है, झूठ बोलकर उन्हें ठगा है, युवाओं के सपनों को तोड़ डाला है। निजीकरण का शिकंजा युवाओं की जान ले रहा है, 3-4 साल के ठेके पर सरकारी नौकरियों का चलन युवाओं के भविष्य को और भी अंधेरे में धकेल रहा है।
अंकिता भंडारी हत्या में भाजपा नेता पुत्र समेत 3 गिरफ्तार
कांग्रेस सांसद ने कहा कि,'हमारी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं बहुत सारे प्रतिभाशाली युवाओं से मिल रहा हूं, लड़के हों या लड़कियां, सबमें बहुत प्रतिभा छुपी है, मुझे इन युवाओं से मिलकर बहुत ख़ुशी हो रही है और मैं चाहता हूं कि इन युवाओं को बेहतर मौके और विकल्प मिलें, आख़िर एक निष्ठुर और लापरवाह सरकार की वजह से हम अपने युवाओं का भविष्य तो बर्बाद नहीं होने दे सकते न?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,'मैं युवाओं से फ़िर कहता हूं, हमारी इस यात्रा में बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल हों, हमसे बात करें, आप और हम मिलकर इस सरकार को आपकी बात सुनने पर मजबूर करेंगे। युवाओं का भविष्य देश का भविष्य है, और हम इन्हें बर्बाद होता देख चुप नहीं रहेंगे। बेरोज़गारी से नाता तोड़ो, भारत जोड़ो।