मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, गंभीर

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर र…

बस्ती: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, गंभीर
बस्ती: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, गंभीर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार को दोपहर  की है। 



जहां हर्रैया के बड़हर कला गांव के पास लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया |



कार में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आप पास के लोग इकट्ठा हो गए| सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने सीट और स्टेयरिंग के बीच फंसे चालक को ग्रामीणों के सहयोग से निकाल कर सीएचसी हर्रैया भेजा गया। कार के चालक को होश में न आने की वजह से उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। हर्रैया पुलिस के मुताबिक कार के अंदर बियर व शराब की शीशियां व पानी की बोतलें मिली है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।