मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

बस्ती में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर के बाद खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसी पिकअप, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा| गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बस्ती में ट्रक ने पीछे से पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद पिकअप अनियंत्…

बस्ती में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर के बाद खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसी पिकअप, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बस्ती में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर के बाद खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसी पिकअप, दो लोगों की दर्दनाक मौत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा| गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बस्ती में ट्रक ने पीछे से पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी,  टक्कर लगने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिकअप के परखच्चे उड़ गए। 



घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है।  हर्रैया थानांतर्गत बड़हड कला गांव के विश्वास ढाबा के पास बुधवार रात करीब 12 बजे लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की ठोकर से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप का ड्राइवर व खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  सूचना के बाद पहुंची हर्रैया पुलिस व NHAI की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर के माध्यम से पिकअप को काटकर मलबे में फंसे दोनों शव को बाहर निकाला।



हादसे में मृतकों की पहचान मंजय यादव पुत्र कल्लू निवासी एचएन नया बैरु मऊ थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ व राजू पुत्र रामाधीर सिंह निवासी डलमऊ महराजगंज जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।