मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सोशल मीडिया पर भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट शेयर/फॉरवर्ड की तो होगी सख्त कार्रवाई: बस्‍ती पुलिस

बस्ती: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर हो रहे प्रदशनों के बीच बस्‍ती पुलिस ने जनपदवासियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक आपसी सौहार्द कायम रखने हेतु अपील की|●अपने थाना क्षेत्र…

सोशल मीडिया पर भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट शेयर/फॉरवर्ड की तो होगी सख्त कार्रवाई: बस्‍ती पुलिस
सोशल मीडिया पर भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट शेयर/फॉरवर्ड की तो होगी सख्त कार्रवाई: बस्‍ती पुलिस | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर हो रहे प्रदशनों के बीच बस्‍ती पुलिस ने जनपदवासियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक आपसी सौहार्द कायम रखने हेतु अपील की|




●अपने थाना क्षेत्र- ग्राम मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्र में परस्पर भाई-चारा एवं आपसी सौहार्द का माहौल बनाये रखें।

● अपने आस- पास असामाजिक/आपराधिक/ शरारती तत्वों एवं उनके क्रियाकलापों पर सतर्क दृष्टि एवं उनकी किसी भी गलत गतिविधि की सूचना पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। 



● सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धार्मिक/आपत्तिजनक/साम्प्रदायिक सद्भाव प्रभावित करने वाले किसी भी ऐसे संदेश/पोस्ट/ अफवाह को जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित होने की सम्भावना है अथवा जिससे किसी भी पक्ष की भावनाएं आहत हो सकती हो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे( फेसबूक, ट्वीटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, इत्यादि) पर कदापि शेयर/ फारवर्ड न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।



● जनपदीय सोशल मीडिया सेल/थानों पर गठित मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत् निगरानी की जा रही है।  भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट शेयर/फॉरवर्ड करने वाले असामाजिक/आपराधिक/शरारती तत्वों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

●किसी भी तरह की शिकायत/गोपनीय सूचना अथवा आपात स्थिति में UP-112 पर सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।