मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में सूरज मर्डर केस: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी अरेस्ट

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में चाकू से गोद कर सूरज की हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| कुड़ी गांव में 14 फरवरी की रात करीब साढ़े…

बस्ती में सूरज मर्डर केस: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी अरेस्ट
बस्ती में सूरज मर्डर केस: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी अरेस्ट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में चाकू से गोद कर सूरज की हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| कुड़ी गांव में 14 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे पैसे को लेकर हुए विवाद में प्रदीप ने सूरज की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद प्रदीप फरार हो गया था| आज गुरुवार सुबह आरोपी प्रदीप को पुलिस ने तिलकपुर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है| उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी की है।



14 फरवरी की रात पैसे को लेकर हुए विवाद में प्रदीप ने सूरज (25) के सीने में चाकू मार दिया था।घटना के बाद परिवार के लोग गंभीर हालत में  गोटवा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। करीब डेढ़ वर्ष पहले प्रदीप की शादी हुई थी | एक महीने पहले उसकी पत्नी को बेटा पैदा हुआ है। 


बस्ती में पड़ोसी ने युवक की चाकू मारकर की हत्या: चाची से पैसों का लेकर चल रहा था विवाद, भतीजे को घोंप दिया चाकू 


मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 14 फरवरी की रात मेरे गाँव के ही प्रदीप पुत्र बहादुर कुमार मेरी चचेरी सास से रुपये-पैसे की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था कि मेरे पति सूरज मौके पर बीच-बचाव हेतु गए थे कि प्रदीप कुमार ने मेरे पति के सीने पर चाक़ू से प्रहार कर दिया जिससे उनके सीने में गहरी चोट लग गई जिसके कारण दवा-इलाज हेतु ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई | 



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को हत्यारोपी प्रदीप की गिरफ्तारी की हुई है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।