मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: शिक्षकों ने OPS बहाली सहित चार सूत्री मांगों को लेकर MLA कविंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा

बस्ती:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक कविंद्र चौधरी 'अतुल' को पुरानी पेंशन योजना (…

बस्ती: शिक्षकों ने OPS बहाली सहित चार सूत्री मांगों को लेकर MLA कविंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा
बस्ती: शिक्षकों ने OPS बहाली सहित चार सूत्री मांगों को लेकर MLA कविंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक कविंद्र चौधरी 'अतुल' को पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल किये जाने के साथ ही चार प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।



समाजवादी पार्टी विधायक कविंद्र चौधरी को उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि OPS बहाली, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, शिक्षा कर्मी, नियोजित शिक्षक आदि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण किये जाने, नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से शिक्षक विरोधी प्राविधान हटाने, सातवे वेतन आयोग की विसंगति दूर करने, राज्य कर्मचारियों एवं राजकीय शिक्षकों की भांति परिषदीय शिक्षकों एवं कर्मियों को निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति अर्जित अवकाश सुविधा बहाल करने, शिक्षकों के स्थानान्तरण और पदोन्नित समयबद्ध ढंग से किये जाने, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, परिषदीय विद्यालयों की परिसम्पत्त्यिों की सुरक्षा हेतु प्रत्येक विद्यालय में चौकीदार की व्यवस्था करने, रसोइयों को नियमित करने और सभी विद्यालयों में बच्चो के बैठने हेतु डेस्क, बेंच की व्यवस्था आदि सवालों को लेकर संघ द्वारा निरन्तर संघर्ष किया जा रहा है।



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ ने ज्ञापन लेते हुये कहा कि उनका प्रयास होगा कि शिक्षक समस्याओें का प्रभावी समाधान कराया जाय।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।