मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

योगी सरकार प्रदेश को 'विकास नहीं विनाश' की ओर ले जा रही, भ्रष्टाचार चरम पर: गाजीपुर में भाजपा पर बरसे अखिलेश

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने आज गाजीपुर के सकरा जैदपुरा ग्राम के लुटावन ग्रुप आंफ इन्टर कालेज में पूर्व मंत्री स्व0 कैलाश नाथ यादव की मूर्ति क…

योगी सरकार प्रदेश को 'विकास नहीं विनाश' की ओर ले जा रही, भ्रष्टाचार चरम पर: गाजीपुर में भाजपा पर बरसे अखिलेश
योगी सरकार प्रदेश को 'विकास नहीं विनाश' की ओर ले जा रही, भ्रष्टाचार चरम पर: गाजीपुर में भाजपा पर बरसे अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने आज गाजीपुर के सकरा जैदपुरा ग्राम के लुटावन ग्रुप आंफ इन्टर कालेज में पूर्व मंत्री स्व0 कैलाश नाथ यादव की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र डॉ वीरेन्द्र यादव विधायक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दर्जनों विधायक उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों से हम लोगां को विरासत में समाजवादी आंदोलन मिला है। जो समाजवादी आंदोलन हमारे नेताओं ने दिया है उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। नेता जी मुलायम सिंह यादव, स्वर्गीय कैलाश नाथ यादव और रामकरन दादा ने समाजवादी विचार के लिए बहुत संघर्ष किया है।


इस मौके पर अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय, समानता सहित लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था की स्थापना के लिए जातीय जनगणना का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जातीय जनगणना का आंदोलन और तेजी से आगे बढ़ेगा। हम गांव-गांव जायेंगे और लोगों को समझाएंगे। जिनकी आबादी ज्यादा है उनकी गिनती होना जरूरी है। हमारा वादा था कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनती तो तीन महीने में जातीय जनगणना करा देते। 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के '''योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत तेज गति से हो रहा विकास ''बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास नहीं विनाश की ओर ले जा रही है। जनता को धोखा देने और दिखावे के लिए उद्योगपतियों से एमओयू किया जा रहा है। यह सरकार ऐसी-ऐसी कम्पनियों से एमओयू कर रही है जो एक कमरे में चल रहे है। अब तो जिलों जिलों में एमओयू के लिए व्यापारी खोजे जा रहे हैं। यह सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों से एमओयू कर रही है और भाजपा के सूदखोर जनता की जान ले रहे हैं। सरकार 20 लाख करोड़ के एमओयू का दावा कर रही है इससे पहले इन्वेस्टर समिट में 5 लाख करोड़ का एमओयू का दावा किया था लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा।


दरअसल, लखनऊ में ओवरब्रिज के लोकार्पण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ,“मैं भारत के अनेक राज्यों में जाता हूँ। जैसा विकास उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है, वैसा कहीं नहीं है। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत तेज गति से विकास हो रहा है| अब उत्तर प्रदेश में इंवेस्टर समिट हो रही है। इस समिट में क़रीब पच्चीस लाख करोड़ रुपए के MoUs पर हस्ताक्षर होने की संभावना है|



यादव ने भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि,'' आज कल जो भी सूट और टाई में दिख रहा है भाजपा सरकार उससे एमओयू कर ले रही है। एमओयू के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती है। जनता जानना चाहती है कि सरकार बड़े-बडे़ सपने दिखा रही है लेकिन विकास और रोजगार कब दिखाई देगा? उन्होने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती है 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की धान समेत हर फसल की लूट हो गयी। फसल की कीमत नहीं मिली। 


यादव ने कहा कि भाजपा जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती है। लोकतंत्र और संविधान में कही नहीं है कि किसी के साथ भेदभाव किया जाये। भाजपा सरकार समाजवादियों पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान कर रही है। बुलडोजर संस्कृति वाली यह सरकार याद रखे अगर आज बुलडोजर चल रहा है, समय बदलेगा तो यह बुलडोजर बनना बन्द नहीं होगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, इस सरकार में लूट देखनी हो तो बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे में देखा जा सकता है, जिसे प्रधानमंत्री ने उदघाटन किया और अगले ही दिन टूट गया। उन्होने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है गरीबी बढ़ गयी है, बिजली, डीजल, पेट्रोल, खाद, डीएपी सब मंहगा हो गया है। लेकिन एक उद्योगपति की सम्पति लगातार बढ़ती गयी। नोटबंदी के समय भाजपा सरकार ने कहा था कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सारा पैसा बैंकों में जमा करा दिया और ऐसी व्यवस्था बनाई कि कुछ उद्योगपति बहुत अमीर हो गये लेकिन उनके बारे में एक रिपोर्ट आयी तो पता चला कि वह अन्दर से कितना खोखला है। कहां से कहां पहुंच गये। उनकी वजह से बहुतों ने अपना रूपया खोया। एसबीआई, एलआईसी और अन्य बैंकों ने पैसा लगाया था। क्या पैसा लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सरकार कार्यवाही करेगी।


यादव ने कहा कि कुछ लोगों का कारोबार बढ़ रहा है तो किसानों की आय क्यों नहीं दुगनी हुई। नौजवानों को रोजगार क्यों नहीं मिला। उन्होंने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि अग्निवीर नौकरी नौजवानों का मनोबल नहीं बढ़ा सकती। हम ऐसी नौकरी को नहीं स्वीकार करेंगे। नौजवानों को आधी अधूरी नौकरी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को गांव और किसान की परवाह नहीं है। इसने सरकारी नौकरियां खत्म कर दी। सब बेंच रहे है। निजीकरण कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गाजीपुर से लेकर आजमगढ़ तक सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी का झंडा लहराया था। लोकसभा चुनाव में पूरब से इस छोर से लेकर पश्चिम के उस छोर तक समाजवादी पार्टी का झंडा लहरायेगा। समाजवादी पार्टी अकेले दम पर अगला चुनाव लड़ेगी और साइकिल पर सवारी करके चलेंगे। राजनीति में अब कोई प्रयोग या नया गठबंधन नहीं होगा। जो साथी साथ हैं उनको लेकर चलेंगे। समाजवादी पार्टी का भरोसा किसानों, नौजवानों पर है। भाजपा गरीबों को धोखा देने वाली और विनाश करने वाली पार्टी है। देश और प्रदेश की दशा समाजवादी ही सुधार सकते हैं।


अखिलेश यादव का आज बलिया और गाजीपुर में व्यस्त कार्यक्रम रहा। बलिया में सर्वप्रथम वे पूर्व विधायक श्री राम इकबाल सिंह के आवास पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने स्वर्गीय नंद लाल गुप्ता को श्रद्धांजलि दी और परिवार से शोक संवेदना प्रकट की। श्री यादव ने स्वर्गीय मनीष दुबे मनन के परिवारीजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।