मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: OPS बहाली को लेकर लामबंद हुए शिक्षक, नौ फरवरी को सौंपेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं बनकटी ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह यादव की अध्यक्षता में शिक्षक संघ की बैठक संविलियन विद्यालय बनकटी पर सम…

बस्ती: OPS बहाली को लेकर लामबंद हुए शिक्षक, नौ फरवरी को सौंपेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन
बस्ती: OPS बहाली को लेकर लामबंद हुए शिक्षक, नौ फरवरी को सौंपेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं बनकटी ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह यादव की अध्यक्षता में शिक्षक संघ की बैठक संविलियन विद्यालय बनकटी पर सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों के अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। 



बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 9 फरवरी को 11 बजे बीआरसी प्रांगण में पूरे बनकटी ब्लॉक के शिक्षक एवं शिक्षामित्र एकत्रित होकर, पुरानी पेंशन बहाली का नारा लगाते हुए, जुलूस लेकर ब्लॉक मुख्यालय बनकटी पर पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन देंगे।



 बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने शिक्षकों को एकजुट होकर बिना किसी के बहकावे में आए पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ने के लिए कहा। कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अभय सिंह यादव ने यह भी कहा कि ब्लॉक के जितने भी कर्मचारी, जिस भी विभाग में कार्यरत हैं, सबको इस आंदोलन में शामिल कराने के लिये सम्पर्क किया जायेगा।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।