मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना प्रारम्भ की गयी है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि इस योजना में ग्राम सभा के पट्टे पर आवंटित तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश यथा मत्…

बस्ती: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी
बस्ती: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत मिलेगी 40 फीसदी सब्सिडी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना प्रारम्भ की गयी है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि इस योजना में ग्राम सभा के पट्टे पर आवंटित तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश यथा मत्स्य बीज, पूरक आहार, जलापूर्ति संसाधन, दवाएं, जाल आदि के क्रय पर या तालाबों में मत्स्यबीज बैंक की स्थापना के लिए स्पान, फाई, मत्स्य पूरक आहार, जलापूर्ति संसधान, हापा एवं जाल आदि के क्रय पर आवेदक को परियोजना लागत रू0 4.00 लाख प्रति हेक्टेयर पर 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा एवं 60 प्रतिशत लाभार्थी को स्वयं लगाना होगा। एक आवेदक को अधिकतम 2.00 हेक्टेयर जलक्षेत्र तक लाभ अनुमन्य है। लाभार्थियों का चयन मत्स्य निदेशालय से आवंटित लक्ष्य के सीमा तक किया जायेगा।



उन्होने बताया कि ऐसे सभी पट्टाधारक जिनके पट्टे की अवधि न्यूनतम चार वर्ष अवशेष हो, इस योजना में विभागीय वेबसाइट http//fisheries.up.gov.in पर दिनांक 07 से 16 फरवरी 2023 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपना फोटो, आधार कार्ड, पट्टा विलेख, स्वहस्ताक्षरित शपथ-पत्र, बैंक खाता विवरण आदि अपलोड करना अनिवार्य होगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।