बस्ती: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार कर…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव में किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार करने के मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पैकोलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पैकोलिया थाना क्षेत्रान्तर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बहन से थानाक्षेत्र के भौंखरी गांव निवासी जय सिंह शादी का झांसा देकर 2 साल से दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता के भाई के मुताबिक ''जय सिंह 15 जुलाई की शाम करीब 7:00 बजे उसे घर से बहला कर भगा ले गया और लखनऊ ले जाकर रहने लगा। किशोरी जब शादी करने का दबाव बनाने लगी तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया और उसे लाकर थानाक्षेत्र के परसा तिराहे पर 25 जुलाई को छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची और रो रोकर आप बीती परिवार वालों को बताई।
पैकोलिया पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।