मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: दोनों पैरों से विकलांग शख्स की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या, चना बेचकर करता था जीवन यापन

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत एक दलित शख्स की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों पैर से विकलांग व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई…

बस्ती: दोनों पैरों से विकलांग शख्स की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या, चना बेचकर करता था जीवन यापन
बस्ती: दोनों पैरों से विकलांग शख्स की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या, चना बेचकर करता था जीवन यापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत एक दलित शख्स की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों पैर से विकलांग  व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। मामला जिले के थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बढ़नी का है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही, मौके पर पुलिस बल और स्थानीय लोगो की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।



थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बढ़नी गांव निवासी 42 वर्षीय रामचंद्र गांव के चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान के पास अपनी एक छोटी सी चने की दुकान चलाते था। वह ट्राई साइकिल से अपने घर - दुकान पर आता जाता रहता था। सोमवार (01 अगस्त, 2022) की रात वह अपनी दुकान बंद कर सो गया|



सोमवार/मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने दोनों पैरों से विकलांग रामचंद्र के गले और कान पर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला|  मृतक रामचंद्र चना बेचकर जीवन यापन करता था| रामचंद्र दुकान पर सो रहा था तभी हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए।  हत्या की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



घटना की सूचना पर CO हरैया शेषमणि उपाध्याय, SHO गौर विजेंद्र पटेल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची | मौके पर पहुंचे बस्ती पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।



थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बढ़नी में विकलांग व्यक्ति की हुई हत्या के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया, आज सुबह सूचना मिली कि बढ़नी गांव के रहने रहने वाले 42 वर्षीय रामचंद्र पुत्र दधिराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ' इस सूचना पर तुरंत उच्चाधिकारी और गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची| रामचंद्र के गर्दन और कान के पास धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिससे उनकी मौत हो गई| इस सम्बंध में मृतक रामचंद्र के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है| मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है| शीघ्र ही घटना का खुलासा कर जो भी दोषी है उनको जेल भेजा जायेगा|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।