मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने जनपदीय चोरों के गिरोह के पाच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है| थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के हडिया सर्विस लेन के दक्षीण बोरे के दुकान मे…

बस्ती: जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
बस्ती: जनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने जनपदीय चोरों के गिरोह के पाच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है| थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के हडिया सर्विस लेन के दक्षीण बोरे के दुकान मे दिनांक 2/3 जून 2022 की रात्रि मे चोरी करने वाले जनपदीय चोरों के गिरोह के 5 सदस्यों को माल गोदाम के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| चोरों के कब्जे से चोरी का 19 बण्डल (950 बोरा) ,  पिकप वाहन सं0 UP51BT-1615 (घटना में प्रयुक्त) व 1 तमंचा मय कारतूस बरामद की गई है|



बरामदगी के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0सं0 171/2022 धारा 457,380,411 IPC,मु0अ0सं0 175,177/2022 धारा 3/25 आर्स ऐक्ट व मु0अ0सं0 174,176/2022 धारा 4/25 आर्स ऐक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।




पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इस पिकप में जो बोरा लदा है इसको हम लोग हड़िया सर्विस लेन के पास से एक बोरे की दकान से दिनांक 2/3.06.2022 की रात इसी पिकप से जाकर चोरी किये थे। बाद में बोरे को बेचने के लिए इसी पिकप से हम लोग ले गये थे परन्तु बोरा बिक नहीं पाया था।  आज पुन: हम लोग चोरी किये बोरों को बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। 



अभियुक्तों ने बताया कि,''हम लोगों का एक गिरोह है जो हाईवे पर रात के समय निकलते हैं तथा सूनसान स्थानों पर इसी पिकप को ले जाकर दुकान मकान का ताला तोड़कर मकान दुकान में घुसकर चोरी करते हैं , तथा चोरी किये गये सामान को हम लोग बेचकर आपस में पैसा बराबर बराबर बांट लेते हैं। 



हड़िया बोरे की दुकान की चोरी में भी लगभग 10,000 रूपया हम लोगो को मिला था। जिसको हम लोग बराबर बराबर बांट लिये थे। हम लोग अपने हिस्से के रुपये खाने पीने तथा गाड़ी मे तेल भराने में खर्च कर दिये तथा जो भी पैसा हम लोगों के पास से बरामद हुआ वह उसी चोरी से मिला है।



हम लोगों के साथ गाड़ी में पीछे आशीष राणा पुत्र स्व० रंजीत निवासी बड़ेरिया बुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती भी बैठा था। जब आप लोग गाड़ी रोक रहे थे तभी पीछे से कूदकर भाग गया है। हड़िया दुकान में चोरी करते समय वह भी हम लोगों के साथ था, तथा चोरी का कुछ बोरा अभी भी उसके पास है जिसको उसने किसी अज्ञात जगह पर रखा है।




इनकी हुई गिरफ्तारी

1.राहुल कुमार पुत्र स्व0 विनय कुमार निवासी बरदहिया बाजार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

 2. अरूण कुमार पुत्र स्व0 सुभाष कुमार निवासी बड़ेरिया खुर्द बेलवतिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती। 

3. अक्षय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी निर्मलीकुण्ड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती। 

4. विजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी निर्मलीकुण्ड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती । 

5. रितेश कुमार पुत्र शारदा प्रसाद निवासी निर्मलीकुण्ड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।