बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया| जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बॉसी मार्ग पर पड़िया खास के पास दो पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं एम्बुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए|
एक पिकअप में टमाटर लदा हुआ था जबकि दूसरी दूसरे में 6-7 लोग सवार थे| बताया जा रहा है, पिकप सवार रूधौली थाना क्षेत्र के अमारीडीहा भारीनाथ के पास किसी कार्यक्रम में रविवार को खाना बनाने गए थे| टमाटर लदी पिकअप बाराबंकी से टमाटर लेकर बांसी जा रही थी।
खाना बना कर लौटते समय पिकप पर सवार लोगों की पिकप वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बौद्ध मंदिर पडिया खास गांव के पास टमाटर लदी पिकअप से भिंडत हो गई गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारियों से भरी पिकअप के परखच्चे उड गए और टमाटर लदी पिकअप टकराने के बाद सडक पर पलट गई।
इस हादसे में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी 35 वर्षीय श्याम सुन्दर की मौत हो गई| जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी महेश यादव, अवधेश कुमार, विकास यादव व रानी पोखरा पाण्डेय बाजार निवासी पल्टू, सन्नी और कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट मदनपुरा निवासी राम सेवक , राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों अवस्था में सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया|
जहां विकास यादव की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद टमाटर लदे पिकप का चालक मौके से फरार हो गया।