मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में चोरों का आतंक: घर में सेंध लगाकर दो लाख की नकदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए चोर, 11 मई को है बेटी की शादी

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार/रविवार रात दीवार में सेंध काटकर चोर 2 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को रविवार सुबह हुई। बस्…

बस्ती में चोरों का आतंक: घर में सेंध लगाकर दो लाख की नकदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए चोर, 11 मई को है बेटी की शादी
बस्ती में चोरों का आतंक: घर में सेंध लगाकर दो लाख की नकदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए चोर, 11 मई को है बेटी की शादी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार/रविवार रात दीवार में सेंध काटकर चोर 2 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को रविवार सुबह हुई। 



बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बाद कप्तानगंज में नकब काट 2 लाख नगद लाखों के जेवरात चोरी हुआ। सुबह जब गृह स्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।



कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया तिवारी गांव में तिलक राम साहू कि घर चोरों ने सेंध काटकर चोरी की| चोर घर में रखा सोना और  शादी में खर्च करने के लिए रखा दो लाख नगद उठा ले गए । 



सुबह परिजनों ने जब दरवाजा खोल कमरे में घुसे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई|  11 मई को बेटी की शादी है। जिसके लिए सारी खरीददारी किया था। तिलक राम साहू के बेटी की 11 मई को शादी चोरों ने अरमानों पर फेरा पानी।




इससे पहले  थाना क्षेत्र के भिरवा गांव में सोमवार 11 अप्रैल 2022 की रात चोरों ने पुलिस को चुनौती दी थी। दो घरों में सेंध काटकर नगदी समेत लाखों रुपए के जेवर ले उड़े थे। पहली घटना भिरवा गांव के शिवरतन के साथ हुई। मकान के पिछले दीवार में सेंध काटकर अंदर घुसे चोर अंदर रखा 60 हजार रुपए नगद और 1.50 लाख रुपए का जेवर ले उड़े। बगल में रहने वाले रामजस के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। सेंध काटकर अंदर घुसे चोर 5 हजार नगदी समेत एक लाख का जेवर ले गए थे। भोर में 4:00 बजे उठे घरवालों को अंदर सामान बिखरा दिखा तो चोरी की जानकारी हुई।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।