साइबर अपराध से बचाव, जागरूक रहने पर ही संभव। हनी ट्रैप से बचने के लिए अपनाये साइबर सेल श्रावस्ती की टिप्स:
● इंटरनेट मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट गहन विचारोपरांत ही स्वीकार करें।
● मैट्रीमोनियल साइट्स जैसे शादी डॉट कॉम, भारत मैट्रीमोनी डॉट कॉम, जीवनसाथी डॉट कॉम आदि वेबसाइट पर जीवनसाथी खोजते समय अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर को भी पेंमेंट न करें।
● डेटिंग एप्स जैसे टिंडर, क्यूटीयू, लोवू, लोकैंटो आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
● इंटरनेट मीडिया, व्हाट्सअप, मैसेंजर पर कामुक चैट और कामुक वीडियो कॉल से बचें।
● इंटरनेट मीडियासंबंधी फ्राड से बचने के लिए
● अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकार करें।
● अनजान व्यक्ति की वीडियो काल कतई न स्वीकार करें।
● लागइन यूजर पासवर्ड कभी किसी से शेयर न करें।
● किसी भी अज्ञात लिंक को ओपन न करें।
●हमेशा अपनी प्रोफाइल को लाक कर रखें।
● अनजान व्यक्ति के साथ वाट्सएप पर कामुक चैट न करें।
● सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी पोस्ट को लाइक न करेंन ही कमेंट करें।
● ऐसे किसी ग्रुप से नजुड़ें जो चाइल्ड प्रोनोग्राफी, महिला अपराध और अश्लीलता को परोसता हो।
● कंप्यूटर ई-मेल हैकिंग से बचने के लिए हमेशा अपडेटेड एंटी वायरस का ही प्रयोग करें।
● किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।
● प्रतिबंधित वेबसाइट्स, पोर्न साइट्स को सर्च अथवा ओपन न करें।
● किसी भी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन हेतु प्राप्त किसी भी ई-मेल आइडी का बारीकी से अध्ययन कर लें, ई-मेल स्पूफिंग से बचें।