मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती में 'पकड़ा' गया बच्चा चोर गिरोह: पांच साल के अपहृत बच्चे को बेचने ले जा रहे तीन लोग धरे, सौदे का 3.60 लाख रुपया बरामद

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पांच साल के बच्चे को चोरी कर बेचने ले जा रहे तीन लोगों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपियों के कब्जे से सौदे का तीन लाख साठ हजार रुपया बरामद किया गया| प…

बस्ती में 'पकड़ा' गया बच्चा चोर गिरोह: पांच साल के अपहृत बच्चे को बेचने ले जा रहे तीन लोग धरे, सौदे का 3.60 लाख रुपया बरामद
बस्ती में 'पकड़ा' गया बच्चा चोर गिरोह: पांच साल के अपहृत बच्चे को बेचने ले जा रहे तीन लोग धरे, सौदे का 3.60 लाख रुपया बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पांच साल के बच्चे को चोरी कर बेचने ले जा रहे तीन लोगों को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपियों के कब्जे से सौदे का तीन लाख साठ हजार रुपया बरामद किया गया|  पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।



बच्चे को चोरी कर बेचने ले जा रहे तीन आरोपियों राजबहादुर सिंह पुत्र आसमान सिंह निवासी हथिया दुबे उत्तमपुर,रामललित निषाद पुत्र रामनरेश ग्राम पाल्हा, नन्दलाल विश्वकर्मा पुत्र गौरीशंकर विश्वकर्मा निवासी हथिया दुबे उत्तमपुर को गिरफ्तार किया गया।



गिरफ्तार आरोपी नंदलाल विश्वकर्मा ने बताया गया कि ,'' 4 लाख 50 हजार रुपए रुपए के लेनदेन के लिए एक व्यक्ति के खाते में नासिक के पांडुरन नामक व्यक्ति से लगभग एक सप्ताह पहले मंगाया गया था। उसी रुपए में से राजबहादुर सिंह को मेरे द्वारा 2 लाख 20 हजार रुपए पांच साल के बच्चे विभान को खरीदने हेतु दिया गया था। 



बच्चे के पिता से बच्चे के खरीदने की बात राजबहादुर सिंह और रामललित निषाद द्वारा किया जा रहा था ,पहले तो बच्चे के पिता तैयार था पर जब बच्चा देना हुआ तो मना कर दिया| जिसके बाद राज बहादुर सिंह व रामलालित द्वारा बच्चे को चुरा लिया गया था|  बच्चे को लाते समय पकड़ लिया गया ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।