गोंडा: इटियाथोक इलाके में एक घर से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर चोर फरार
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चोरों का आतंक जारी है| जिले में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने बीती रात थाना इटियाथोक क्षेत्र के एक गांव में किसान के घर को अपना निशाना बनाय…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: इटियाथोक इलाके में एक घर से नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर चोर फरार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चोरों का आतंक जारी है| जिले में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने बीती रात थाना इटियाथोक क्षेत्र के एक गांव में किसान के घर को अपना निशाना बनाया | घर से नगदी समेत लाखों के जेवर चुराकर फरार| घर वालों को सुबह खेत से खाली बक्से मिले हैं।
पूरा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के वरडांड गांव का है।जहाँ गांव निवासी विष्णु देव त्रिपाठी के घर में चोरी हुई है| परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात के बाद सहन दरवाजे से चोर घर के भीतर घुस गए। घर में सो रही महिलाओं को किसी तरह की भनक नहीं लगी। चोर कमरे में रखे दो बक्सों को लेकर बाहर गन्ने के खेत की तरफ चले गए। खेत में बक्से का ताला तोड़ तीन हजार रुपए की नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए।
पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। थोड़ी दूर जाकर गन्ने के खेत में देखा तो टूटे हुए बक्से पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घर के सदस्य अंकित त्रिपाठी ने बताया कि चोर तीन हजार नकदी के अलावा चांदी की बिछिया, पायल, पायजेब, सोने का मटर माला, सोने की अंगूठी, जंजीर, समेत अन्य जेवरात ले गए हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।