बस्ती: बस्ती में ऑनलाइन लॉटरी खिलवाने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार| स्वाट टीम प्रभारी राज कुमार पांडेय, SO पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव और चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा जितेंद्र सिंह ने टीम के साथ घूम-घूम कर आनलाईन लॉटरी खेलवाने वाले अभियुक्त को उसके दो अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया|
घूम-घूम कर आनलाईन लॉटरी खेलवाने वाले अभियुक्त अंकित चौरसिया पुत्र लक्ष्मी चौरसिया के साथ उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर नगद 5,970/- रुपया व एक अदद मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी) बरामद किया गया | जिसके आधार पर 03 अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 57/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया |
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. अंकित चौरसिया पुत्र लक्ष्मी चौरसिया निवासी पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |
2. मोतीलाल चौहान पुत्र घिसई चौहान निवासी बक्सरिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा (उ0प्र0) |
3. अक्षन अली पुत्र अमान अली निवासी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती |