Basti News: घर से प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी, पुलिस ने पकड़ कर करवाई शादी
बस्ती: बस्ती में प्रेमी युगल का प्यार पुलिस के प्रयास से परवान चढ़ गया। दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी शिव मंदिर में शादी कराई गई। एक दूसरे को वरमाला पहनाकर दोनों जीवन साथी बन गए। सजातीय न होने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Basti News: घर से प्रेमिका को लेकर भागा प्रेमी, पुलिस ने पकड़ कर करवाई शादी | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: बस्ती में प्रेमी युगल का प्यार पुलिस के प्रयास से परवान चढ़ गया। दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी शिव मंदिर में शादी कराई गई। एक दूसरे को वरमाला पहनाकर दोनों जीवन साथी बन गए। सजातीय न होने के कारण लडकी के परिवार वाले पहले शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन जब दोनों घर से भाग निकले और मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस प्रेमी युगल को परिवार वालों की रजामंदी से उनकी शादी कराने की महत्वपूर्ण कडी बन गई।
सोनहा थाना क्षेत्र के गंधरिया नानकार निवासी माधुरी (19) पुत्री नेबूलाल और छपिया खास निवासी कृष्णा (20) पुत्र राम उजागिर पिछले करीब एक साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी कर घर बसाना चाहते थे। लेकिन परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। परिवार का विरोध देखकर दोनों ने भागने का फैसला किया|
शनिवार को दोनों घर से एक साथ मुम्बई जाने के लिए निकल गए। लडकी के पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने असनहरा पुलिस चौकी पर तहरीर दी। युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि उसकी लड्की घर से 33 हजार रूपए नगद और जेवरात लेकर गई है। इसके बाद असनहरा चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार मौर्य ने युवक के मोबाइल पर कॉल कर उससे लोकेशन पूछा, दोनों को चौकी पर वापस बुलाया।
दोनों परिवारों को बुलाकर उनसे बातचीत की। दोनों के बालिग होने के कारण उन परिवारों को दोनों की शादी करा देने के लिए राजी किया। दोनों परिवारों ने अपनी सहमति दी तो सुलहनामा लिखवाकर रविवार को प्रेमी युगल की शिव मंदिर पर शादी करा दी। प्रेमी युगल ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इसके बाद वहां से अपने ससुराल के लिए रवाना हो गई।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।