मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: 305 कछुओं के साथ पकड़ी गईं तीन महिला तस्कर, ले जा रही थी बंगाल; इतने लाख है कीमत

बस्ती: बस्ती रेलवे की जीआरपी टीम ने तीन अंतरराज्यीय महिला कछुए तस्करों को बस्ती रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया है | इनके पास से 9 बोरों में 305 प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए हैं। ये महिला तस्कर कछुओं को बंग…

बस्ती: 305 कछुओं के साथ पकड़ी गईं तीन महिला तस्कर, ले जा रही थी बंगाल; इतने लाख है कीमत
बस्ती: 305 कछुओं के साथ पकड़ी गईं तीन महिला तस्कर, ले जा रही थी बंगाल; इतने लाख है कीमत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती रेलवे की जीआरपी टीम ने तीन अंतरराज्यीय महिला कछुए तस्करों को बस्ती रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया है | इनके पास से 9 बोरों में 305 प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए हैं। ये महिला तस्कर कछुओं को बंगाल ले जा रही थी जहां से कछुओं को चीन समेत अन्य देशों में भेजा जाना था पकड़े गए कछुओं की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 लाख कीमत बताई जा रही है। 



पकड़ी गई महिला तस्कर बचनिया, अंजली और रजनी अमेठी जिला के जगदीशपुर की रहने वाली बताई जा रही है। इनके खिलाफ धारा 9/11 वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 



जीआरपी इंस्पेक्टर राघवेंद्र यादव ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर स्टेशन पर चेकिंग गस्त चल रही थी उसी दौरान तीन महिलाओं को प्लेटफार्म नंबर 1 पर देखा गया उनके पास 9 बोरे थे जब उनसे पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मे खाने पीने का सामान है। लेकिन जब गट्ठर को पैर से टच किया गया तो उसमें कुछ हिलता डुलता नज़र आया उसके बाद गट्ठर को खुलवा कर देखा गया तो उसमें ज़िंदा कछुए थे। 



वन विभाग की टीम को बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि ये भारतीय प्रजाति के फिलिप कछुए हैं जो प्रतिबंधित हैं। पूछताछ में महिला तस्करों ने बताया कि ये कछुए फैज़ाबाद से निकलने वाली सई नदी और तालाब से पकड़े हैं इनको तस्करी कर बंगाल ले जा रहे थे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।