मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती में किशोरी के साथ गैंगरेप: शौच के लिए बाहर गई थी नाबालिग, अगवा कर तीन लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है| यहाँ शौच के लिए बाहर गई एक किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया| पीड़िता का आरोप है कि गांव के…

बस्ती में किशोरी के साथ गैंगरेप: शौच के लिए बाहर गई थी नाबालिग, अगवा कर तीन लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार
बस्ती में किशोरी के साथ गैंगरेप: शौच के लिए बाहर गई थी नाबालिग, अगवा कर तीन लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है| यहाँ शौच के लिए बाहर गई एक किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया| पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|



यह घटना बस्ती जिले के थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत इलाके एक गांव की है| जहां पर नाबालिग लड़की से गांव के रहने वाले तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया| बताया जा रहा है कि कल, बुधवार रात 09-10 बजे पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी,तभी गांव के ही तीन युवक राकेश उर्फ़ बंशी, आजाद उर्फ़ श्याम जी और बलराम उर्फ पप्पू ने लड़की को उठा लिया और खेत में बारी- बारी- बारी से दुष्कर्म किया| बताया जा रहा है कि,वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए|



उसके बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर आप बीती बताई| पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की तहरीर के आधार पर गैंगरेप की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर तीनो युवकों को थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत पड़री बगीचे से गिरफ्तार कर लिया है| मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे|



 किशोरी से रेप करने वाले तीनो आरोपी युवक उसी गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपी तीनों युवक राकेश, आजाद और बलराम सूरत (गुजरात) में काम करते हैं। अभी 15 दिन पहले ही वे गांव लौटे थे। वह सभी किशोरी और उसके परिवार से भी परिचित थे। इसके बावजूद आरोपियों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया।



क्षेत्राधिकारी रुधौली अम्बिका राम ने बताया,''4 मई को लड़की के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना रुधौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2022 धारा 376D /506 IPC व 5/6 पॉक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित 3 अभियुक्तों क्रमशः राकेश उर्फ़ बंशी पुत्र झकरी लोध, आजाद उर्फ़ श्याम जी पुत्र राम किशुन और बलराम उर्फ पप्पू पुत्र राजाराम निवासीगण कुसौना (पड़री) थाना रधौली को आज , 5 मई को समय करीब 12:05 बजे मुखवीर खास की सूचना पर पड़री बगीचे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |



पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया,' रुधौली क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता के साथ उसी के गांव के ही तीन लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया है| पीड़िता की तहरीर के आधार पर 376D का अभियोग पंजीकृत किया गया| तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।