लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal yadav,) को अपनी पार्टी को मज़बूत करने की सलाह दी है | अखिलेश यादव ने कहा,''"शिवपाल जी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वो अपने दल को मज़बूत करें।"
वही, प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि,''संगठन की हमने पूरी तरह से समीक्षा कर ली है और अब मुझे पुनर्गठन करना है। एक हफ्ते के अंदर हम अपनी पार्टी का गठन कर लेंगे और फिर अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोगों को जिम्मेदारियां देंगे। हम लोगों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने का काम करेंगे|
इससे पहले शिवपाल यादव ने अपन दर्द को साझा किया था| शिवपाल यादव ने कहा था कि,';;अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी| शिवपाल यादव ने कहा था कि,,,,हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया..