मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

बस्ती: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 3 चार पहिया वाहन बरामद

बस्ती: बस्ती की थाना वाल्टरगंज पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करके बीक्री करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को तीन चार पहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया| वाल्टरगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के विजय चौहान…

बस्ती: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 3 चार पहिया वाहन बरामद
बस्ती: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 3 चार पहिया वाहन बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 बस्ती: बस्ती की थाना वाल्टरगंज पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करके बीक्री करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को तीन चार पहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया| वाल्टरगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के विजय चौहान पुत्र गेथु चौहान और प्रदीप यादव पुत्र रामभुवन निवासी को आज तड़के करीब 04.00 बजे ग्राम औडा जंगल टोला नदैला थाना सोनहा से पकड़ा है| इनके कब्जे से चोरी किये गये विटारा ब्रेजा सफेद कलर (वाहन सख्या UP51AM 9048); हुंडई क्रेटा सफेद कलर (वाहन कार सख्या HR76C8342); और चोरी के पैसे से खरीदा गया व  सफेद कलर होण्डा सीटी (वाहन सख्या DL9CU0557 ), चार पहिया वाहन कार ब्रेजा का सामान, चार दरवाजा, बम्फर, डिग्गी, तीन सीट, एक इंजन बरामद हुआ है|



पुलिस ने बताया,''संदिग्ध वाहनों/ व्यक्तियों की चेकिंग के मुखबीर से दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन नं0 DL9CU0557 होण्डा सिटी सफेद कलर जो सोनहा के तरफ आ रही है संदिग्ध प्रतीत हो रही है| इस सूचना पर थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस टीम द्वारा औसापुर तिराहे पर सोनहा की तरफ से तेज रफ्तार से एक चार पहिया वाहन आ रही थी जिसको टार्च की रोशनी से ईशारा करके रूकवाया गया और उक्त गाड़ी के नम्बर का मुखबीर द्वारा बताये गये नम्बर से मिलान किया गया तो वही गाड़ी पायी गयी । 



वाल्टरगंज पुलिस द्वारा नाम पता पुछते हुए वाहन की तलाशी ली गयी तो ड्राईविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विजय चौहान पुत्र गेथु चौहान तथा दुसरे ने अपना नाम प्रदीप यादव पुत्र रामभुवन बताया । उनकी तलाशी ली गयी तो दो गाड़ी की चाभी अज्ञात वाहन 2 वाहन का आरसी पेपर मिला |



इस सम्बन्ध मे पुछा गया तो बताये की ये दोनो वाहन प्रदीप यादव को घर पर खड़ी है जिसे प्रदीप यादव के घर औडा जंगल टोला नैवला थाना सोनहा जनपद बस्ती पहुच कर बरामद किया गया तथा एक विटारा ब्रेजा कार का पार्ट मय इंजन दौराने तलाशी बरामद हुआ तथा वाहन चोरो द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा एक बोलेरो चोरी कर नेपाल मे लेजाकर बेच दिया गया है । बरामद शुदा चोरी के वाहन के आधार पर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 40/2023 धारा 411,413,467,468,471 आईपीसी पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है ।



बरामद शुदा बिटारा ब्रेजा कार नं0 UP51AM 9048 के वाहन स्वामी का वाहन एप्प से नम्बर निकाल कर सम्पर्क किया गया तो वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा थाना मझौवा जनपद मुरादाबाद मे अपने वाहन चोरी के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है तथा क्रेटा कार पर अंकित इंजन व चेचिस नं0 खुरचा गया है जिसके वाहन स्वामी की जानकारी की जा रही है ।


इनकी हुई गिरफ्तारी

1- विजय चौहान पुत्र गेथु चौहान निवासी बीरपुर खराय थाना छावनी जनपद बस्ती, हाल पता उत्तम नगर, इक्लेव यादव 11 मुर्गी चौका गली न0 8 दिल्ली

2- प्रदीप यादव पुत्र रामभुवन निवासी औडा जंगला टोला नैवला थाना सोनहा जनपद बस्ती











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।