मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा ने जारी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 'संशोधित' सूची: आज़म, शिवपाल , एसपी मौर्य समेत 15 नेता बनाये गए महासचिव और रामप्रसाद चौधरी, विनय शंकर तिवारी समेत 25 नेता सचिव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी रविवार को घोषित कर दी गई| पार्टी ने रविवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों की 'संशोधित' सूची जा…

सपा ने जारी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 'संशोधित' सूची: आज़म, शिवपाल , एसपी मौर्य समेत 15 नेता बनाये गए महासचिव और रामप्रसाद चौधरी, विनय शंकर तिवारी समेत 25 नेता सचिव
सपा ने जारी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 'संशोधित' सूची: आज़म, शिवपाल , एसपी मौर्य समेत 15 नेता बनाये गए महासचिव और रामप्रसाद चौधरी, विनय शंकर तिवारी समेत 25 नेता सचिव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी रविवार को घोषित कर दी गई| पार्टी ने रविवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों की 'संशोधित' सूची जारी की है| अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष; किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; ;प्रो० रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव; और सुदीप रंजन सेन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाये गए है जबकि शिवपाल यादव, आजम खान, स्वामी प्रसाद मौर्य,इन्द्रजीत सरोज; रामअचल राजभर और लालजी वर्मा समेत 15 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है|


इसके अलावा पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव में राजेन्द्र चौधरी ; रामगोविन्द चौधरी; रामप्रसाद चौधरी; विनय शंकर तिवारी और अभिषेक मिश्रा समेत 25 नेताओं को शामिल किया है| वहीँ  जया बच्चन; संजय विद्यार्थी और पवन पाण्डेय समेत 20 नेताओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है| जबकि  अल्ताफ अंसारी ; किसान सिंह सैंथवार ; व्यास जी गौड़ और मौलाना इकबाल कादरी समेत कुल 4 नेता विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाये गए है| 

 
दरअसल, समाजवादी पार्टी ने रविवार को 68 सदस्यों की नई 'संशोधित' कार्यकारिणी घोषित की है| जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी नई टीम घोषित की है| साल 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी| नई कार्यकारिणी में भी शिवपाल के साथ स्वामी प्रसाद मौर्या को भी जगह मिली है| जबकि, किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाए गए हैं| इसके साथ ही सुदीप रंजन सेन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है| इसी टीम के साथ अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा के रण में उतरेंगे|




राष्ट्रीय महासचिवों की सूची:- मोहम्मद आज़म खाँ; शिवपाल सिंह यादव; रवि प्रकाश वर्मा; बलराम यादव; सलीम इकबाल शेरवानी; स्वामी प्रसाद मौर्या; विशम्भर प्रसाद निषाद; अवधेश प्रसाद इन्द्रजीत सरो; रामजीलाल सुमन लालजी वर्मा; रामअचल राजभर; जो एण्टोनी; हरेन्द्र मलिक और  नीरज चौधरी.



राष्ट्रीय सचिवों की सूची:- मधु गुप्ता; कमाल अख्तर; दयाराम पाल ;राजेन्द्र चौधरी ;रामगोविन्द चौधरी; ओमप्रकाश सिंह; राजीव राय ; अभिषेक मिश्रा; जावेद आब्दी; रमेश प्रजापति; पी०एन० चौहान;  आकिल मुर्तजा; अखिलेश कटियार; रामआसरे विश्वकर्मा; तारकेश्वर मिश्रा ;हाजी इरफान अंसारी; राजाराम पाल; त्रिभुवन दत्त;  राममूर्ति वर्मा; वीरपाल यादव; अनु टण्डन; अरविन्द सिंह गोप; नवीन सक्सेना; रामप्रसाद चौधरी और विनय शंकर तिवारी.



सदस्यों की सूची:- जयाबच्चन अबू; आसिम आजमी; चन्द्रपाल सिंह यादव; जावेद अली खान ;अरविन्द कुमार सिंह; डा० मुकेश वर्मा; ऊषा वर्मा; लीलावती कुशवाहा; राजेश कुशवाहा; रामदुलार राजभर; संजय विद्यार्थी; ओ० पी० यादव; पवन पाण्डेय; उज्जवल रमण सिंह; संजय लाठर; राज कुमार मिश्रा ;डा० रमेश तोमर; धर्मेन्द्र यादव  और अक्षय यादव


महेन्द्रनाथ यादव ने रामप्रसाद चौधरी को  दी बधाई

समाजवादी पार्टी के बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने रामप्रसाद चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर बधाई दी है| महेन्द्रनाथ यादव ने  कहा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ,पूर्व मंत्री माननीय श्री राम प्रसाद चौधरी जी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर  बहुत बहुत बधाई एवं पार्टी नेतृत्व का बहुत बहुत धन्यवाद।

      





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।