बस्ती: बस्ती की थाना रुधौली पुलिस व SOG टीम की सयुंक्त टीम ने दो चोर शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया| चोरों के कब्जे से एक मोटरसाईकिल, एक चोरी के लैपटॉप व 2.066 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है|
पुलिस ने बताया कि,''प्रभारी निरीक्षक रुधौली रामकृष्ण मिश्र मय पुलिस टीम व प्रभारी SOG रोहित उपाध्याय मय टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज, बुधवार को हनुमंता पुल के पास से दो चोर शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया|
पकड़े गए चोरों की पहचान जनपद बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के जोधिजोत गांव निवासी मुखराम चौधरी पुत्र संतराम और संतकबीर नगर जिले थाना दुधारा क्षेत्र अशरफपुर गांव निवासी राजकुमार पुत्र शिवमूरत के रूप में हुई है।
चोरों के कब्जे से एक बाइक, 2 किलो 66 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। साथ ही थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से चोरी किया गया एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
अभियुक्त मुखराम चौधरी के खिलाफ रुधौली थाना तथा बस्ती कोतवाली मे पहले से ही विभिन्न धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी राजकुमार के खिलाफ रुधौली थाना, संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाना, दुधारा थाना, मुन्डेरवा थाना, छावनी थाना, कप्तानगंज थाना, हरैया थाना में विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमा दर्ज हैं।