मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

PET Exam 2022: बस्ती में छब्बीस केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 की तैयारियों के संबंध में केंद्र व्यवस्…

PET Exam 2022: बस्ती में छब्बीस केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती
PET Exam 2022: बस्ती में छब्बीस केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)  2022 की तैयारियों के संबंध में केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ कलेक्‍ट्रेट  सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि परीक्षापूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। 


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पीईटी परीक्षा आयोग की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो परीक्षा दिनांक 15 एवं 16 अक्टूबर 2022 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रथम पाली प्रातः 10.00 से 12.00 तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 3.00 से 5.00 बजे तक होगा। जिसको सकुशल, निष्पक्षतापूर्वक एवं शुचितापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता, अनुशासन एवं निर्धारित समय सारणी का पालन किए जाने की आवश्यकता है। इस परीक्षा के लिए जनपद में 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है तथा 26 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। 



एडीएम कमलेश चन्द्र ने परीक्षा के संबंध में उपस्थित परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापको को संबोधित करते हुए कहा कि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा के लिए प्रथम पाली में प्रातः 08.00 बजे से 09.30 तक परीक्षार्थियों का प्रवेश लिया जायेंगा। तत्क्रम में द्वितीय पाली में अपरान्ह 01.00 बजे से 02.30 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश लिया जायेंगा। किसी भी दशा में परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, घड़ी, कलक्यूलेटर आदि लेकर कोई परीक्षार्थी नही जायेंगा। परीक्षार्थी के बैंग आदि रखने के लिए बाहर एक कक्ष की व्यवस्था की जायेंगी।



जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 48288 क्रमशः प्रतिपाली में 12072 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। अबकी बार प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रश्नपुस्तिका के कोड को भरते समय विशेष सावधानी का अनुपालन करना होगा। परीक्षार्थी स्वयं की प्रश्नपुस्तिका तथा ओएमआर सीट की तृतीय प्रति अपने साथ ले जा सकेंगा।  



बैठक में बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति, सीओ सदर आलोक कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, राकेश कुमार, संदीप वर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह, बेगम खैर की मुस्लिमा खातून, श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. योगेश शुक्ला सहित केन्द्र व्यवस्थापकगण उपस्थित रहें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।