बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस और बदमाशो के बीच आज रात मुठभेड़ हो गई है । बस्ती जिले में गौर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश और एक कांस्टेबल के पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त राजन विश्वकर्मा के पैर में लगी गोली। मुठभेड़ में अभियुक्त राज उर्फ विकास कनौजिया को भी लगी गोली। मुठभेड़ में कांस्टेबल कुंदन के दाहिने जांघ में लगी गोली। हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार। मोहित राम वर्मा की हत्या में फरार चल रहे थे अभियुक्त।
गौर थाना क्षेत्र के महादेवा घाट पंडितपुर के पास घर मे सो रहे युवक मोहित राम वर्मा पर बदमाशों ने 12 फरवरी की रात धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। बदमाशों के हमले में घायल युवक का लखनऊ में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतयुवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी थी।
मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को पुलिस और एसओजी टीम ने गौर थाना क्षेत्र के सिद्धौर के पास हलुआ मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। कांस्टेबल कुंदन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबावी कार्यवाही में पुलिस ने दो बदमाशों राजन और विकास को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश और कांस्टेबल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा, जिंदा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
13 फरवरी को थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्रामपंडित पुरवा के निवासी मोहित राम पुत्र तिलकरामजो अपने घर से लगभग 1 किमीदूर पाही वाले घर पर लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिसको थाना गौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बस्ती भेजा गया जहां से डॉक्टरों द्वारा ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया था तथा घायल के पिता तिलकराम की तहरीर पर थाना गौर पर मुकदमा दर्ज किया किया है| ट्रामा सेंटर लखनऊ में स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण परिजनों द्वारा लखनऊ के ही आइकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाजचल रहा था इलाज के दौरान दिनांक 14 फरवरी को सुबह समय करीब 5 बजे मोहित की मृत्यु हो गयी। मृत्यु के उपरान्त धारा 307 को धारा 302 में तरमीम कर धारा 457380411460 IPC की बढ़ोतरी की गई
बस्ती पुलिस ने बताया,'थाना गौर, हरैया, एस0ओ0जी0 व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा ग्राम अजगैबा जंगल में मोहित राम वर्मा की हुई हत्या के 2 अभियुक्त को आज सुबह समय करीब 3.00 बजे बहद ग्राम सिद्धौर हलुआ मौड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार| अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिससे आरक्षी कुंदन के दाहिने जांघ में गोली लगी तथा पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त राजन विश्वकर्मा के दाहिने पैर में तथा राज उर्फ विकास कनौजिया के बाये पैर में लगी गोली। अभियुक्तों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक पल्सर मोटरसाइकल, एक ट्रैक्टर की बैटरी (चोरी की) व मृतक का मोबाईलबरामद किया गया। घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल बस्ती भर्ती कराया गया। पुलिस टीम पर फायरिंग करने व बरामदगी के आधार पर थाना गौर पर मु0अ0सं0 46/2022 धारा 307 IFC, म0अ0सं0 47,48/2022 धारा 3/25/27 आर्स एक्ट पंजीकत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ट्रैक्टर की बैटरी चोरी में बाधक बनना मौत का कारण बना
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग चोर है हम लोग आसपास के गांव में बाहर खड़ी गाड़ियों से बैटरियां चोरी करते है| 12 फरवरी की रात हम लोग ग्राम लोनहा में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने गये थे जैसे ही बैटरी खोल रहे थे कि एकनट नीचे गिर गया नट गिरने की आवाज से वहा सो रही एक महिला जग गयी और चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगी, जिससे हम लोग वहा से खाली हाथ डर कर भाग गये। उसके बाद हम लोग ग्राम खलवा बजहिया में टीन शेड के नीचे खड़े स्वराज ट्रैक्टर की बैटरी खोलने लगे वही पर सो रहा मोहित जग गया और मुझे (राजन विश्वकर्मा) पकड़ लिया तो राज को लगा की हम लोग पकड़े जाएंगे, पास में पड़े बाँस के डंडे से उसके सर पर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया.. उसको हम लोग उसे उसके बिस्तर पर लेटा दिये, हम लोग पास के ही गांव के है तो हम लोग की पहचान नहो इस लिये उसको जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कई बार वार किया और उसका मोबाइल व ट्रैक्टर की बैटरी लेकर वहां से भाग गये।
खून से लथपथ पड़े मिले थे मोहित
कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक निवासी मोहित (35) पुत्र तिलकराम को गौर थाना क्षेत्र के खलवा बजहिया, पंडितपुर में नेवासा मिला था। वह वहां रहता था। वह 12 फरवरी को घर पर भोजन करने के बाद सोने चला गया। देर रात उस पर धारदार हथियार से हमला हुआ। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने उसे मकान के अंदर खून से लथपथ तख्त के नीचे पड़ा देखा था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां 14 फरवरी को सुबह समय करीब 5 बजे इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. राजन विश्वकर्मा पुत्र साधुराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम नारायण पुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
2. राज उर्फ विकास कनौजिया पुत्र महेंद्र कनौजिया निवासी ग्राम पकरी भीखी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती