बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया| थाना कोतवाली के जामडीह पाण्डेय निवासी शुभम गौड़ उर्फ बाबू (20) पुत्र झिन्नू और मनहनडीह निवासी सोनू कुमार (20) पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार किया|
पुलिस ने बताया कि ,'शुभम गौड़ उर्फ बाबू पुत्र झिन्नू निवासी जामडीह पाण्डेय थाना कोतवाली और सोनू कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मनहनडीह के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि ,अभियुक्तों को आज शनिवार को चोरी के सामान के साथ लवनापार पुलिया के पास गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
अभियुक्तों के पास से एक अदद हार पीली धातु, एक अदद अंगुठी पीली धातु, चार जोड़ी झुमकी पीली धातु, तीन अदद नाक की कील पीली धातु, एक अदद सिक्का सफेद धातु, 14 जोडी बिछुवा सफेद धातु एक अदद चैन पीली धातु, एक अदद बड़ी नथुनी पीली धातु, एक अदद मांग टीका पीली धातु व 6 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु,रुपये 750/- नगद,एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया ।अभियुक्तों के ऊपर पहले से कई मुकदमे दर्ज है |